फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gohana agent threatened to be killed in name of Lawrence Bishnoi and Kala Jathedi in In Sonipat

Sonipat: गोहाना के आढ़ती को लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी का नाम पर मारने की धमकी, पहले हो चुका है जानलेवा हमला

Sat, 10 Jun 2023 12:35 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 10 Jun 2023 12:35 PM IST
सार

सोनीपत के गांव बुसाना निवासी रामनिवास उर्फ कल्लू ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह गोहाना अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। वह 9 जून की शाम चार बजे गांव से गोहाना अनाज मंडी में आए थे। उसी समय उनके मोबाइल नंबर पर एक इंटरनेट नंबर से कॉल आई।

विज्ञापन
Gohana agent threatened to be killed in name of Lawrence Bishnoi and Kala Jathedi in In Sonipat
गोहाना थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना के आढ़ती रामनिवास बुसाना को लॉरेंस बिश्नोई व काला जठेड़ी के नाम पर जान से मारने की धमकी दी गई है। उनके पास धमकी भरे मैसेज भेजने के साथ ही कॉल भी गई। आढ़ती पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। अब आढ़ती के पास इंटरनेट कॉल कर मारने की धमकी के साथ ही अभद्र मैसेज भी किए गए हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


अब रणदीप मलिक नाम के युवक ने इंटरनेट कॉल कर दी आढ़ती व उनकी पत्नी को मारने की धमकी
गांव बुसाना निवासी रामनिवास उर्फ कल्लू ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह गोहाना अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। वह 9 जून की शाम चार बजे गांव से गोहाना अनाज मंडी में आए थे। उसी समय उनके मोबाइल नंबर पर एक इंटरनेट नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले एक युवक ने कहा कि काला जठेड़ी व लॉरेंस बिश्नोई उसके भाई है। तुम्हें जल्दी ही मार देंगे। वीडियो कॉल पर दो व्यक्ति थे। उनमें से एक ने अपना नाम रणदीप मलिक बताया।
विज्ञापन


सिटी थाना गोहाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
उन्होंने उसे व उनकी पत्नी को मारने की धमकी दी। उन्होंने उनके मोबाइल पर वीडियो भी भेजी और अभद्र मैसेज भी किए। व्हाट्सएप कॉल करने वालों ने लॉरेंस के साथ दो अन्य के फोटो लगा रखे थे। पुलिस ने रामनिवास के बयान पर रणदीप मलिक व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बुसाना निवासी रामनिवास पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है। वर्ष 2017 में सुनारिया जेल के बाहर उन पर गोली चलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास ने कुबूला रामनिवास की हत्या के लिए काला जठेड़ी को छुड़वाया
फरवरी, 2020 में एसटीएफ ने बदमाश विकास को गिरफ्तार किया था। उसने भी तब कुबूला था रामनिवास बुसाना की हत्या करने के लिए उन्होंने कुख्यात काला जठेड़ी को पुलिस कस्टडी से छुड़वाया है। विकास को काला जठेड़ी को पुलिस कस्टडी से भगाने में मदद करने के आरोप में पकड़ा गया था।

चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय से दस दिन में दूसरी बार इनवर्टर-बैटरी चोरी

सोनीपत के गोहाना में पानीपत चुंगी के पास स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के कार्यालय में 10 दिन के दौरान दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों बार चोर उनके कार्यालय से इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। पीडि़त ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

गोहाना में पानीपत चुंगी के पास है सीए का कार्यालय
गांव मुंडलाना निवासी कर्मबीर लठवाल ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह पानीपत चुंगी के पास अपना सीए का कार्यालय चलाते हैं। उनके कार्यालय से 9 जून की रात को चोर एक इनवर्टर व दो बैटरी चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय में दस दिन के अंतराल में दूसरी बार चोरी हुई है।

सिटी थाना गोहाना पुलिस ने दर्ज की दूसरी एफआईआर
इससे पहले 31 मई को भी उन्होंने इनवर्टर व बैटरी चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों ने तब जाली काटकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अभी तक चोरों नहीं पकड़ सकी थी, अब फिर से चोरों ने उनके कार्यालय को निशाना बनाया है। सिटी थाना पुलिस ने चोरी की दूसरी एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed