{"_id":"68d54feec28bc2701601a7c4","slug":"girl-dead-body-found-in-drain-near-jind-greenfield-highway-in-gohana-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ब्रांडेड कपड़े... हाथ पर एसएन लिखा, जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे के पास ड्रेन में मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: ब्रांडेड कपड़े... हाथ पर एसएन लिखा, जींद-सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे के पास ड्रेन में मिली युवती की लाश
Thu, 25 Sep 2025 07:53 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 07:53 PM IST
सार
सोनीपत के गोहाना के जींद ग्रीनफील्ड हाईवे स्थित गांव महमूदपुर के निकट ड्रेन आठ में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। उसने ब्रांडेड कपड़े पहने थे और हाथ में एसएन लिखा है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में युवती की लाश मिली है। गोहाना के जींद ग्रीनफील्ड हाईवे स्थित गांव महमूदपुर के निकट ड्रेन आठ में वीरवार को युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मामला हत्या या आत्महत्या का है, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। युवती ने ब्रांडेड कपड़े पहने थे। उसके हाथ पर एसएन लिखा हुआ है।
विज्ञापन
वीरवार की सुबह राहगीर ने गांव महमूदपुर के निकट हाईवे के पुल के पास ड्रेन आठ में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। डीसीपी भारती डबास, सदर थाना से प्रभारी लाल सिंह टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। शव ड्रेन के अंदर के हिस्से में पानी से पास झाड़ियों में पड़ा था। हालात को देखते हुए संदेह है कि युवती की हत्या की गई है, हालांकि युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया, जहां से शव को मेडिकल कालेज के अस्पतालभेजा गया। युवती ने ब्रांडेड कंपनी जारा और सीके के कपड़े पहने हुए हैं। क्रीम कलर की जींस और काले रंग की कालर की टी-शर्ट पहनी हुई है।
विज्ञापन
क्या कहती है पुलिस
गोहाना सदर थाना प्रभारी लाल सिंह का कहना है कि शव पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी। फिलहाल शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।