खौफनाक कदम: रोहतक के युवक व किशोरी ने गोहाना में जहर खाकर खत्म की जीवन लीला, बेसुध हालत में थे मिले
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक लड़के और लड़की ने जहर निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों रोहतक जिले के रहने वाले थे। रेलवे लाइन के पास बेसुध हालत में मिले थे। पोस्टमार्टम कराने के बाद जीआरपी ने दोनों के शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक जिले के एक गांव के युवक और किशोरी ने गोहाना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक गोहाना-सोनीपत रेलवे लाइन के पास खेत और किशोरी रेलवे लाइन पर बेसुध मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई कर दोनों के शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे।
यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा
रोहतक जिले के एक गांव से किशोरी 19 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने गांव के ही संदीप पर उसकी बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगा रोहतक पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। दोनों की उनके परिजन तलाश भी कर रहे थे। वहीं संदीप व किशोरी गांव से गोहाना में रोहतक रोड के निकट गोहाना-सोनीपत रेलवे लाइन पर पहुंचे। वहां दोनों ने जहर निगल लिया।
संदीप रेलवे लाइन से उठ कर खेत की तरफ गया और बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके अलावा किशोरी रेलवे लाइन के साथ बेसुध हो गई। वहां एक किसान ने संदीप को खेत में पड़ा देखकर उससे बातचीत की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो संदीप ने बताया कि उसने और किशोरी ने सल्फास की गोली निगल ली है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण
वह रेलवे लाइन के पास पड़ी है। पुलिस ने दोनों को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया और संदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस को रेलवे लाइन के पास खेतों में युवक के पड़ा होने की सूचना मिली थी। वहां पर एक लड़की भी बेसुध हालत में मिली। उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो दोनों की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए। - सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी।