{"_id":"578689b04f1c1b027d13f03f","slug":"fraud-nir-women-4-acre-land-accuire-gannaur-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी एनआईआर महिला बनाकर चार एकड़ जमीन हड़पने का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी एनआईआर महिला बनाकर चार एकड़ जमीन हड़पने का प्रयास
Sonipat
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
ईडी ने नारंग की दो करोड़ उनतीस लाख चवालीस हजार से ज्यादा की संपत्ति एवं बैंक धनराशि को जब्त किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तहसील में फर्जी एनआईआर महिला बनाकर चार एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। बुधवार को अमेरिका से आई एनआईआर महिला कृष्णा ने गन्नौर थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर निवासी एनआरआई महिला कृष्णा देवी ने शिकायत दी है कि उसकी गांव बड़ौत में 4 एकड़ जमीन है। जिसको उसने गढ़ी कला के इस्लाम सहित अन्य को ठेके पर दे रखा था। इस्लाम और उसके सहयोगियों ने गत 27 जून को 96 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से गढ़ी केसरी निवासी सतपाल के नाम सोनीपत निवासी संतोष को कृष्णा देवी बनाकर बयाना करा दिया।
इसके बाद जब 5 जुलाई को रजिस्ट्री कराने के लिए अंदर घुसे तो कुछ लोग असली महिला कृष्णा को जानते थे। उन्होंने इस पर एतराज जताया कि यह असली जमीन की मालिक नहीं है। इससे जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। परिचित लोगों ने फोन पर उन्हें सूचना दी। आज वे अमेरिका से सीधे गन्नौर पहुंचे और थाना गन्नौर में इस मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन
एनआरआई के बेटे को मिली धमकी
एनआरआई महिला कृष्णा देवी ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए बयाना देने वाले सतपाल की तरफ से उनके बेटे के फोन को धमकी भी मिली है। सतपाल ने उन्हें कहा कि उसने उनकी जमीन का सौदा किया है और उसका बयाना भी दे चुका है। अब वे बाकी रकम लेकर मेरे नाम रजिस्ट्री करवा दें नहीं तो मैं इस जमीन पर स्टे आर्डर लेकर इसका कब्जा नहीं दूंगा। तुम्हें जमीन नसीब नहीं होने देंगे।
धमकी से सतपाल का इंकार, फर्जीवाड़े की थाने में दी शिकायत
सतपाल का कहना है कि उसने किसी को धमकी नहीं दी। बल्कि उसके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। थाना गन्नौर में शिकायत दी है कि गढ़ी कलां के इस्लाम सहित अन्य ने उसे बड़ौत गांव स्थित 4 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास किया है। जमीन खरीदने के लिए उन्होंने इस्लाम आदि को बयाना राशि भी दी, लेकिन रजिस्ट्री के समय पता चला कि जिस महिला कृष्णा देवी के रूप में लाए हैं वह असल में कृष्णा नहीं बल्कि सोनीपत निवासी संतोष है। सतपाल ने पुलिस से इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
एनआरआई महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। दूसरी तरफ सतपाल ने भी फर्जी तरीके से जमीन बेचने का गढ़ी कलां निवासी इस्लाम व अन्य पर आरोप लगाया है। दोनों मामलों की गहराई से छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।