{"_id":"61e41ccec0026347562ed68f","slug":"forest-department-team-attacked-that-went-to-investigate-the-theft-of-wood-in-sonipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: लकड़ी चोरी की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर हमला, अधिकारी-कर्मचारियों से की मारपीट, वनरक्षक की कमीज फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: लकड़ी चोरी की जांच करने गई वन विभाग की टीम पर हमला, अधिकारी-कर्मचारियों से की मारपीट, वनरक्षक की कमीज फाड़ी
Sun, 16 Jan 2022 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:55 PM IST
सार
गांव नगर में एक प्लॉट में पेड़ों से लकड़ियां काटकर रखने की विभाग को सूचना मिली थी। जब टीम पहुंची तो टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों से मारपीट की गई।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव नगर में लकड़ी चोरी कर प्लॉट में रखने के मामले में जांच करने गई वन विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने पेड़ों की टहनियां काटकर एक प्लॉट में रखी हुई थीं। जब टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मारपीट की। यही नहीं वनरक्षक की कमीज भी फाड़ दी। इसको लेकर वनरक्षक ने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने दो नामजद समेत कई ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वनरक्षक कपिल देव ने पुलिस को बताया कि वह विभाग में गोहाना बीट पर कार्यरत है। उन्हें सूचना मिली थी कि वन विभाग की लकड़ियां चोरी की गई। वह गांव नगर में अश्वनी के प्लॉट में रखी हुई हैं। इसके आधार पर उसने अधिकारियों को सूचना दी और एक टीम बनाकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
टीम में वन दरोगा सुनील कुमार, रमेश कुमार, मनमीत व अमित कुमार शामिल थे। कपिल देव के अनुसार जब वह मौके पर पहुंचे तो अश्वनी के प्लॉट में सरकारी पेड़ों की कटी हुई लकड़ियां मिली। जब उन्होंने लकड़ियों की फोटो खींचना शुरू किया तो वहां पर कुछ ग्रामीण महिला व पुरुष आ गए। ग्रामीणों ने आते ही उनके साथ डंडे व थप्पड़ मारने शुरू कर दी है। इससे उन्हें चोट आईं।
विज्ञापन
यही नहीं ग्रामीणों ने उसकी कमीज भी फाड़ दी। आरोप है कि हमला करने वालों में दीपेंद्र उसका पिता दलवीर उर्फ बब्बर व 8-10 अन्य शामिल थे। सभी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके अलावा उन्हें धमकी दी कि अगर दोबारा यहां दिखे तो जान से मार देंगे। इसको लेकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दो नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।