फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five including girl sentenced to life imprisonment in Sonipat of Haryana

Haryana: सोनीपत में युवती सहित 5 को उम्रकैद, युवक की हत्या में प्रेमिका, उसके पिता-चाचा, चचेरे भाइयों को सजा

Wed, 26 Jul 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 08:02 PM IST
सार

फरवरी 2018 में गांव मटिंडू में युवक की हत्या की गई थी। युवक के पिता ने गांव के ही दो भाइयों और उनके दो भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया था, बाद में युवती की भूमिका संदिग्ध मिली थी, उसने जुर्म कबूला था। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने पांचों को दोषी माना है।

विज्ञापन
Five including girl sentenced to life imprisonment in Sonipat of Haryana
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. संजीव आर्य ने गांव मटिंडू में युवक की गोली मारकर हत्या करने के दोषियों युवक की प्रेमिका, उसके पिता, चाचा और दो चचेरे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


गांव मटिंडू निवासी सेवानिवृत्त फौजी समुंद्र ने 20 फरवरी, 2018 को खरखौदा थाना पुलिस को बताया था कि वह दिल्ली टेलीफोन एक्सचेंज में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा बेटा दीपक (18) खेतीबाड़ी करता था और रात को पशुबाड़े में सोता था। वह 19 फरवरी, 2018 की रात को नौ बजे खाना खाकर सोने के लिए पशुबाड़े में चला गया था।
विज्ञापन


20 फरवरी की सुबह 5 बजे पशुओं को चारा डालने के लिए गया पशुबाड़े का मुख्य दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में फर्श पर दीपक का खून से लथपथ शव पड़ा था। वहां पर गोली के दो खोल पड़े होने के साथ चारपाई पर एक मैगजीन पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समुंद्र ने आरोप लगाया था कि गांव के रहने वाले सुधीर की बेटी शिक्षा उनके बेटे को फोन करने के अलावा उससे मिलने के लिए आती थी। इस बारे में खुद दीपक ने उन्हें बताया था। इस पर वह अपनी पत्नी सुशीला को साथ लेकर सुधीर के घर पर जाकर पूरी बात बताई थी। लेकिन सुधीर ने उनके बेटे को ही गलत बताते हुए लड़की से दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

समुंद्र का कहना था कि इसी रंजिश के चलते सुधीर, उसके भाई जोगेंद्र उर्फ जोगा, भतीजे राकेश व विकास ने उनके बेटे को गोली मारी है। खरखौदा पुलिस ने चारों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद 27 फरवरी को लड़की को गिरफ्तार कर लिया था। उस समय लड़की ने खुद को नाबालिग बताया था। उसने कबूल किया था कि उसका दीपक से प्रेम प्रसंग था। वह उस पर घर से भागने का दबाव बना रहा था। उसने मना किया तो दीपक ने थप्पड़ मार दिया था। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने मामले में कॉल डिटेल व चूड़ी समेत कई अन्य सबूत होने की बात कही थी। हालांकि युवक के परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए थे। उन्होंने मामले में परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता की बात कही थी। बाद में जांच के दौरान लड़की बालिग मिली।

साथ ही परिजनों के कहने पर दीपक हत्याकांड की जांच गुरुग्राम पुलिस को दी गई थी। गुरुग्राम पुलिस ने 31 जुलाई 2019 को युवती के पिता सुधीर, चाचा जोगेंद्र व चचेरे भाई बीएसएफ में जवान विकास व राकेश को गिरफ्तार कर लिया था। विकास व राकेश सगे भाई हैं और उनके पिता रघुवीर का निधन हो चुका है।


मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को एएसजे डॉ. संजीव आर्य ने पांचों को भादंसं की धारा 302 में उम्रकैद व 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। विकास को शस्त्र अधिनियम में भी दोषी माना गया। उसे शस्त्र अधिनियम में तीन साल कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed