फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing took place at midnight in Sonepat, attackers executed the incident due to enmity

सोनीपत में आधी रात को चली गोली: हमलावरों ने रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम, गोली गेट पर लगी

Wed, 03 May 2023 01:52 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 03 May 2023 01:52 PM IST
सार

सोनीपत के पटेल नगर निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया उनकी पड़ोसी मनीष व उनके भाई मोहित के साथ रंजिश चली आ रही है। उनका लड़ाई झगड़े का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। दीपक ने आरोप लगाया कि मंगलवार आधी रात को मनीष अपने दो साथियों संग आया।

विज्ञापन
Firing took place at midnight in Sonepat, attackers executed the incident due to enmity
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के पटेल नगर में पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पड़ोसी के घर पर गोली चला दी। गोली घर के गेट पर जाकर लगी। पड़ोसी ने अंदर छिपकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। पीड़ित ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों पक्षों में पहले भी लड़ाई-झगड़े का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया
पटेल नगर निवासी दीपक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया उनकी पड़ोसी मनीष व उनके भाई मोहित के साथ रंजिश चली आ रही है। उनका लड़ाई झगड़े का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। दीपक ने आरोप लगाया कि मंगलवार आधी रात को मनीष अपने दो साथियों संग आया और उन्हें मारने की नियत से उनके घर की तरफ फायर कर दिया। गोली उनके घर के गेट पर जाकर लगी। हमलावर के हाथ में पिस्तौल देखकर वह छिप गए थे।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। लोग एकत्रित हुए तो मनीष व उसके साथी मौके से भाग गए। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई। पुलिस ने मामले में हत्या की कोशिश व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed