फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Firing outside the house of the newly elected Sarpanch in Mehandipur of Sonipat

Sonipat: मेहंदीपुर में नवनिर्वाचित सरपंच के घर के बाहर फायरिंग, दो माह में दूसरी वारदात, चुनावी रंजिश का आरोप

Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 02:01 AM IST
सार

चुनाव हारने वाली महिला के बेटे पर साथियों के साथ मिलकर वारदात का आरोप लगाया है। सरपंच के देवर ने कहा कि गली में सफाई कराने पर पहले 17 दिसंबर, 2022 को झगड़ा कर मारने की धमकी दी थी। अब 19 फरवरी की रात पौने 10 बजे फिर से आरोपी फायरिंग कर भागे हैं।

विज्ञापन
Firing outside the house of the newly elected Sarpanch in Mehandipur of Sonipat
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के गांव मेहंदीपुर में चुनाव की रंजिश में सरपंच के घर के बाहर फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सरपंच के देवर ने आरोप लगाया है कि चुनाव हारने के बाद प्रतिद्वंद्वी सरपंच प्रत्याशी का बेटा उनसे रंजिश रखता है।

विज्ञापन


दो माह पहले भी उन्हें दो दिन में मारने की धमकी दी गई थी। तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब धमकी देने के साथ ही उनके घर के बाहर फायरिंग की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


गांव मेहंदीपुर निवासी रमेश आंतिल ने मुरथल थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचायत चुनाव में उनकी भाभी सरिता जीती थीं। भाभी के विरोध में गांव के निखिल की मां कुसुम देवी ने चुनाव लड़ा था। वह हार गई थीं। चुनाव के दौरान उन्हें कई बार धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर, 2022 को जब वह गांव में सफाई करवा रहा था तो निखिल ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। साथ ही धमकी दी थी कि दो दिन के अंदर जान से मार दूंगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। अब वह जमानत पर बाहर आया है।


रमेश ने आरोप लगाया कि 19 फरवरी की रात को पौने दस बजे उनके पक्ष ने फूल सिंह ने आकर गाली-गलौज किया। बाद में निखिल ने आकर उनके घर के बाहर फायरिंग की। निखिल के साथ फूल सिंह, विशाल उर्फ छोटू व कर्मबीर ने जान से मारने की धमकी दी। मामले की सूचना के बाद एसीपी के साथ ही मुरथल थाना प्रभारी हरिओम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात निखिल व अन्य के खिलाफ फायरिंग करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।

इन मामलों में नामजद रहा है निखिल

  • 17 दिसंबर, 2022 को मुरथल थाना में धमकी देने का मामला।
  • 15 जनवरी, 2015 को मुरथल थाना में हुड़दंग करने का मुकदमा।
  • 20 अगस्त, 2015 को मुरथल में रेत चोरी का मुकदमा।
  • 8 अक्तूबर, 2019 को मुरथल थाना में हवाई फायरिंग का मुकदमा।
  • 10 मई, 2019 को मुरथल में लड़ाई-झगड़े का मुकदमा।
  • 26 मई, 2019 को मुरथल में हत्या का मुकदमा।
  • 28 मई, 2022 को मुरथल में हत्या की कोशिश का मुकदमा।
  • 23 जून, 2021 को समालखा, पानीपत में लूट का मुकदमा।


सरपंच के देवर ने चुनाव की रंजिश में घर के बाहर फायरिंग करने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। -हरिओम, थाना प्रभारी, मुरथल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed