फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fir on suspended sport officer, diet, sonipat

निलंबित खेल अधिकारी के खिलाफ एफआईआर

Sat, 03 Sep 2016 12:42 AM IST
Sonipat
Sonipat Updated Sat, 03 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
fir on suspended sport officer, diet, sonipat
diet - फोटो : demo
 मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में चौथी कक्षा के लिए दाखिला के लिए विद्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण लेने आए शारीरिक शिक्षा के विद्यार्थियों और प्राध्यापकों की डाइट मनी जारी करने के लिए अलग-अलग लिस्ट तैयार करने व हस्ताक्षर करने के आरोप में निलंबित खेल अधिकारी एचएस अंटाल के खिलाफ स्कूल प्रबंधन ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन ने दी शिकायत के अनुसार, विद्यालय में निलंबित चल रहे स्कूल के खेल अधिकारी एचएस अंटाल ने धोखाधड़ी की है। एक मार्च, 2015 से 15 मार्च, 2015 तक राई स्कूल में चौथी कक्षा के लिए शारीरिक परीक्षण लिया गया था। शारीरिक परीक्षण लेने के लिए कुरुक्षेत्र से शारीरिक शिक्षा विभाग के गुरप्रीत सिंह सहित 34 विद्यार्थी व प्राध्यापक आए थे। उन्हें डाइट मनी के रूप में 400-400 रुपये जारी किए गए थे। राशि तत्कालीन खेल अधिकारी एचएस अंटाल की तरफ से जारी की गई थी। राशि जारी करने के लिए दो लिस्ट तैयार की गई थी। इसमें पैसा प्राप्त करने वालों ने अलग-अलग हस्ताक्षर किए गए हैं। जब यह मामला सामने आया तो स्कूल प्रबंधन की तरफ से कमेटी का गठन किया गया। मामले की जांच के बाद गड़बड़ी का अंदेशा सामने आया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


निलंबित खेल अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत मिली है। इस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
धीरज कुमार, राई थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed