फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fifty lakh rupees cheated from veterinarian in Sonipat of Haryana

सोनीपत: 20 दिन में आयुर्वेद विभाग का चेयरमैन बनाने का झांसा देकर 50 लाख ठगे, पशु चिकित्सक है पीड़ित

Sat, 29 Jan 2022 07:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

पशु चिकित्सक ने दो लोगों पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।  एसपी के निर्देश पर दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Fifty lakh rupees cheated from veterinarian in Sonipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना कस्बे के गांव खानपुर कलां निवासी पशु चिकित्सक से दो लोगों ने 20 ही दिन में आयुर्वेद विभाग का चेयरमैन बनाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि उन्होंने उसे चेयरमैन नहीं बनवाया और अब उनके फोन नंबर भी बंद आ रहे हैं। अब पशु चिकित्सक ने एसपी को शिकायत दी, जिस पर शहर थाना पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव खानुपर कलां निवासी पशु चिकित्सक डॉ. जयप्रकाश शर्मा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसे प्रदीप दीक्षित और चतुर्भुज गर्ग नाम के दो लोगों ने आयुर्वेद विभाग का चेयरमैन बनवाने के एवज में 50 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने उसे भरोसा दिलाया था कि रुपये देने के बाद 20 दिन के अंदर उनको चेयरमैन बनवा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

दोस्तों व रिश्तेदारों से जुटाई थी रकम

डॉ. जयप्रकाश के अनुसार, बड़ी रकम होने के चलते उसे दिक्कत आ रही थी। इसको लेकर उसने दोनों को भी बताया और एकदम रुपये न देने की बात कही। इस पर दोनों ने कहा कि 25 लाख रुपये दो दिन में दे दो। इसके बाद बाकी रुपये 20 दिन तक दे देना। इसके लिए वह सहमत हो गया। इसके बाद उसने परिवार वालों से बात करके दोस्तों व रिश्तेदारों से किसी तरह से 25 लाख रुपये का इंतजाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जयप्रकाश का कहना है कि प्रदीप दीक्षित और चतुर्भुज गर्ग दो दिन बाद गोहाना में आकर 25 लाख रुपये नकद लेकर चले गए। इसके 15 दिन बाद दोनों ने उसे फिर से फोन किया और रुपये का इंतजाम करने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि उनका काम जल्द ही हो जाएगा। इस पर उसने बाकी के 25 लाख रुपये अपने एक साथी पवन वत्स से उधार में लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे रुपये लेकर गोहाना आने की बात कही।

दोनों ने उसे बताया कि उन्होंने रुपये अपने दोस्त प्रवीन वत्स के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में लेकर जाने हैं। इसके बाद उसने दोनों को 25 लाख रुपये दे दिए। डॉ. जयप्रकाश का आरोप है कि 25 दिन बाद जब उसने प्रदीप दीक्षित और चतुर्भुज गर्ग से फोन पर बात करनी चाही तो दोनों के मोबाइल नंबर बंद मिले। उसे गड़बड़ी का अंदेशा हुआ। इसी बीच उसने अखबार में खबर भी पढ़ी कि प्रदीप दीक्षित और चतुर्भुज गर्ग ने किसी एक अन्य व्यक्ति से भी ठगी की है। इस पर उसने एसपी को शिकायत दी। 

गांव खानपुर कलां निवासी पशु चिकित्सक ने आयुर्वेद विभाग का चेयरमैन बनाने के एवज में 50 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। इसको लेकर एसपी कार्यालय से उसकी शिकायत मिली है, जिस पर पुलिस ने आरोपी प्रदीप दीक्षित और चतुर्भुज गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। - इंस्पेक्टर बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed