फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fetus examination done in car, accused absconding

Haryana: कार में बैठाकर की भ्रूण जांच, गर्भ में बताया बेटा, सोनीपत की टीम ने गाजियाबाद में पकड़ा मामला

Mon, 08 Jul 2024 09:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 09:12 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की पीसी पीएनडीटी टीम ने आरोपी महिला दलाल को पकड़ा है। आरोपी महिला गाजियाबाद के संजय नगर में ब्लड कलेक्शन सेंटर चलाती है। गाजियाबाद के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे कार में भ्रूण जांच की गई थी।

विज्ञापन
Fetus examination done in car, accused absconding
सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

गाजियाबाद के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के पुल के नीचे कार में सोमवार को भ्रूण लिंग जांच करने का मामला सामने आया है। सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई कर आरोपी महिला दलाल को काबू कर लिया। आरोपी महिला गाजियाबाद के संजय नगर में ब्लड कलेक्शन सेंटर चलाती है। आरोपी महिला से 500 रुपये बरामद हुए हैं। अल्ट्रासाउंड करने वाला आरोपी चालक अपनी गाड़ी सहित भाग निकला।

विज्ञापन


सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसी पीएनडीटी) टीम को सूचना मिली थी कि सोनीपत जिले से सटे लोनी (गाजियाबाद) क्षेत्र के आसपास भ्रूण लिंग जांच हो रही है।
विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया। टीम में पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुमित कौशिक, डॉ. जितेंद्र शर्मा व डॉ. सुनील छिक्कारा को शामिल किया, साथ ही अल्ट्रासाउंड कराने के लिए महिला डिकॉय को तैयार किया गया। महिला डिकॉय का फोन पर संपर्क गाजियाबाद निवासी मीनाक्षी उर्फ मीनू त्यागी से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए दलाल मीनाक्षी व डिकॉय के बीच 16 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। पहले उसने महिला डिकॉय से 35 हजार रुपये मांगे थे। उसने महिला डिकॉय को गाजियाबाद बुलाया।

गाड़ी सहित मौके से भाग गया चालक
आरोपी महिला मीनाक्षी गाजियाबाद से सोमवार को उसे गाड़ी में बैठाकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर पहुंची। वहां उसने गाड़ी रुकवाने के बाद वह महिला डिकॉय को साथ लेकर पुल के नीचे चली गई। पुल के नीचे एक सेंट्रो कार खड़ी थी। उस दौरान कार के अंदर एएम गौड़ नाम के युवक ने बिना किसी कागजी कार्रवाई के महिला का अल्ट्रासाउंड किया और गर्भ में बेटा बताया। इसके तुरंत बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पुल के नीचे पहुंची। आरोपी चालक गाड़ी सहित भाग गया। टीम ने आरोपी महिला दलाल को काबू कर लिया और उसके पास से 500 रुपये बरामद किए। टीम ने आरोपी महिला दलाल मीनाक्षी को पुलिस को सौंपकर गाजियाबाद के मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया।


गाजियाबाद में कार में बैठाकर भ्रूण जांच की गई। डिकॉय के गर्भ में बेटा बताया। इसके बाद आरोपी टीम को देखकर अपनी कार लेकर भाग गया। टीम ने आरोपी दलाल ब्लड कलेक्शन सेंटर संचालिका मीनाक्षी उर्फ मीनू त्यागी को काबू कर उसके खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। -डॉ. सुमित कौशिक, नोडल अधिकारी, पीसीपीएनडीटी, स्वास्थ्य विभाग, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed