फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Farmer commits suicide by hanging in the field in Sonipat

सोनीपत: खेत में पेड़ से फंदा लगा किसान ने दी जान, पत्नी, सास-ससुर व एक अन्य पर मुकदमा दर्ज

Wed, 20 Jul 2022 02:51 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 02:51 AM IST
सार

किसान के पिता का आरोप है कि बेटे के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें चार आरोपियों पर तंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
Farmer commits suicide by hanging in the field in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के गांव भदाना में किसान ने खेत में शीशम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसकी जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अपनी पत्नी, सास-ससुर व एक अन्य पर तंग करने का आरोप लगाया है जिस पर पुलिस ने किसान के पिता के बयान पर चारों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


गांव भदाना निवासी रणधीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार सुबह नौ बजे अपने खेत में गया तो उसका बेटा सुरेश (46) उसे शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसने परने (गमछा) से फंदा लगा रखा था। जिस पर उसने अपने बेटे को तुरंत नीचे उतारा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


वह अपने गांव में परिजनों को लेकर आया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसके बेटे की पेंट से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रीति, सास-ससुर व नवीन नाम के व्यक्ति पर तंग करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने रणधीर के बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भदाना में किसान ने खेत में फंदा लगाकर जान दी है। किसान के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस ने किसान के पिता के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed