फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encounter in Sonipat Murder accused arrested Special Anti Gangster Unit

सोनीपत में मुठभेड़: हत्या का आरोपी गिरफ्तार, स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को मिली सफलता; हथियार बरामद

Sat, 17 May 2025 10:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 May 2025 10:40 AM IST
सार

सोनीपत में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोनीपत में सब्जी मंडी चौक पर राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके दोस्त सुरजीत पर जानलेवा हमला किया गया था।

विज्ञापन
Encounter in Sonipat Murder accused arrested Special Anti Gangster Unit
माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट सेक्टर-7 की टीम ने सब्जी मंडी चौक पर हुई युवक की हत्या और उनके दोस्त पर जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके दो साथियों को भी पकड़ा है।

विज्ञापन


एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट को सूचना मिली थी कि सब्जी मंडी में युवक की हत्या व उनके साथी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी एनएच-334बी के निकट खेवड़ा के खेतों की तरफ है। जिस पर टीम ने तुरंत नाकाबंदी की। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बचाव में चलाई गोली आरोपी सूरज के पैर में लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके दो अन्य साथी पकड़े है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी नरेंद्र सिंह कादियान भी मौके पर पहुंचे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।
विज्ञापन


रंजिश में की गई थी हत्या
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कुताणा गांव निवासी विपिन कुमार ने पुलिस को बताया था कि वह और उनका भाई राहुल सोनीपत सब्जी मंडी में सब्जी का व्यापार करते थे। करीब एक वर्ष पूर्व गांव कुताणा में ही आरोपी सूरज की विपिन के बेटे रिंकू और भाई राहुल से कहासुनी हुई थी, जिससे आरोपी परिवार में रंजिश हो गई थी। वीरवार रात को जब वह और राहुल सब्जी मंडी से अपनी गाड़ी से लौट रहे थे, राहुल अपने दोस्त सुरजीत की मिट्टी के बर्तनों की दुकान पर रुक गया था। तभी बाइक पर सवार दो हमलावरों ने राहुल और सुरजीत को गोली मार दी थी। जिसमें राहुल की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed