फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Elderly murdered during clash between two factions in Sonipat of Haryana

सोनीपत: आंधी में छत से उड़कर पड़ोसी के घर में गिरे उपले, झगड़े में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी-डंडों से की हत्या

Thu, 03 Jun 2021 11:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Jun 2021 11:10 PM IST
सार

हरियाणा के सोनीपत जिले में उपलों को लेकर शुरू हुआ विवाद बुजुर्ग की हत्या तक जा पहुंचा। वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने 10-12 लोगों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Elderly murdered during clash between two factions in Sonipat of Haryana
जगदीश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के कालूपुर में आंधी में उपले उड़कर पड़ोसी के घर में गिरने के बाद हुई कहासुनी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। झगड़े में बुजुर्ग के सिर पर कुल्हाड़ी और डंडों से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने दो भाइयों समेत 12 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कालूपुर क्षेत्र में जगदीश व सुरेश के मकान एक साथ हैं। सुरेश के परिवार के लोगों ने गोबर के उपले अपनी छत पर रखे थे। दो दिन पहले आई आंधी में उपले उड़कर जगदीश के घर में गिर गए। 
विज्ञापन


काफी समय बीत जाने के बाद भी वह उपलों को उठाने नहीं आए तो जगदीश के परिजनों ने इसे लेकर विरोध जताया। इस पर बुधवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामले की शिकायत पुलिस को भी की गई थी। पुलिस ने पहुंचकर उन्हें शांत किया था। गुरुवार को फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसमें जगदीश व सुरेश के परिजन भिड़ गए। सिर पर कुल्हाड़ी लगने से जगदीश (60) घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। इस झगड़े में दूसरे पक्ष का सुरेश भी घायल है। जगदीश के परिजनों का आरोप है कि करीब 15-20 लोगों ने हमला किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कालूपुर में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की ओर से दो भाइयों व उनके परिवार की महिलाओं सहित 10-12 लोगों पर आरोप लगाया गया है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। - देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed