फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   doubting character of wife was beaten After 17 years of marriage in Sonipat

Sonipat: शादी के 17 साल बाद पत्नी के चरित्र पर संदेह जता पीटा, बेटे को घर से निकाला

Sat, 20 May 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 May 2023 11:11 AM IST
सार

महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी शादी थाना क्षेत्र के गांव में करीब 17 साल पहले हुई थी। उन्हें अपने पति से चार बच्चे है। महिला ने आरोप लगाया कि 16 मई को वह घर पर थी। उसी दौरान उनके पति ने उसे कहा कि उससे पैदा हुए बच्चे उसके नहीं है।

विज्ञापन
doubting character of wife was beaten After 17 years of marriage in Sonipat
सोनीपत पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के करीब 17 साल बाद उनका पति उनके चरित्र पर संदेह जता रहा है। उन्होंने बड़े बेटे को घर से निकाल दिया। जब उसने मायका पक्ष के लोगों को बुलाया तो उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


महिला ने मायके वालों को बुलाया तो पति ने परिजनों संग मिलकर की मारपीट
महिला ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी शादी थाना क्षेत्र के गांव में करीब 17 साल पहले हुई थी। उन्हें अपने पति से चार बच्चे है। महिला ने आरोप लगाया कि 16 मई को वह घर पर थी। उसी दौरान उनके पति ने उसे कहा कि उससे पैदा हुए बच्चे उसके नहीं है। तब महिला ने कहा कि अब बड़ा बेटा 16 साल का हो चुका है। ऐसे में इतने साल तक आपने कोई इल्जाम नहीं लगाया। अब झूठे इल्जाम नहीं लगाओ। जिस पर उनके पति ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


महिला के बयान पर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया
साथ ही बड़े बेटे को घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने अपने मायके वालों को अवगत कराया। उसके बाद उनकी मां, भाई व बेटा घर आ गए। जिस पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी। उन्हें डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण आए तो ससुराल पक्ष के लोग धमकी देकर चले गए। उन्होंने नागरिक अस्पताल में अपना उपचार कराया। मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed