{"_id":"a09faa93933b44651b8112fb42af5c0a","slug":"death-hindi-news-45","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से कोमा में चले रहे युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह माह से कोमा में चले रहे युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन परिसर में हुए झगड़े में घायल होने के बाद छह माह तक कोमा में चल रहे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
शहर की सुंदर सांवरी कॉलोनी के रहने वाले लक्ष्मण (27) का उसी कॉलोनी के नवीन के साथ गत एक मई को झगड़ा हो गया था। दोनों उस समय रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े थे। इसी दौरान नवीन ने लक्ष्मण के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया था, जिसके बाद लक्ष्मण कोमा में चला गया था। रेलवे पुलिस ने मामले में लक्ष्मण के खिलाफ पहले मारपीट व बाद में चिकित्सक की राय पर लक्ष्मण की चोट गहरी होने के कारण हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
कोमा की हालत में उसे अस्पताल से उसकी बहन के घर गांव थाना खुर्द में रखा गया था, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर रेलवे थाना प्रभारी राजकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शनिवार तीसरे पहर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
फिलहाल पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व चिकित्सकों की राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। -राजकुमार, थाना प्रभारी, जीआरपी