फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

सगे भाइयों ने किया था दुष्कर्म, मदद करने में आरोपी प्रेमिका काबू

Sat, 23 Jan 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
थाना शहर के क्षेत्र से तीन माह पहले बहला-फुसलाकर भगाई गई नाबालिग लड़की का तीन युवकों द्वारा जालंधर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की को पुलिस ने जालंधर से बरामद कर लिया है। लड़की के साथ एक महिला को भी पकड़ा गया है, जोकि आरोपियों में से एक की प्रेमिका बताई जाती है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। हालांकि तीनों आरोपी युवक अभी फरार है। शनिवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

24 अक्टूबर 2015 को शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 साल की बेटी संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई है। आरोप है कि उसे अज्ञात ने बंधक बनाकर रखा है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। पांच दिन पहले ही मामले की जांच एसआईटी प्रभारी संदीप धनखड़ को दी गई थी। एसआईटी टीम ने इस मामले में शनिवार को खुलासा करते हुए नाबालिग लड़की को जालंधर की रामा मंडी से बरामद कर लिया। लड़की के साथ एक रतनगढ़ निवासी अनीता को भी काबू किया गया। नाबालिग लड़की ने उस समय पुलिस को बताया कि कोट मोहल्ला निवासी संजय, उसका सगा भाई आकाश तथा बुड़शाम, पानीपत निवासी सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस काम में इन तीनों की अनीता ने भी मदद की थी। पीड़ित ने बताया कि अनीता संजय की प्रेमिका है। बयानों के आधार पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए अनीता को गिरफ्तार कर लिया। अनीता को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


सुनील से कराना चाहता था शादी
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि संजय ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया था। आरोप लगाया कि संजय अपने दोस्त सुनील के साथ उसकी शादी कराना चाहता था। इसीलिए वह उसे जालंधर लेकर आया था, लेकिन उसकी नियत खराब हो गई और उसने उसके साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म कर दिया। इसी दौरान संजय का भाई आकाश भी जालंधर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुनील ने भी उसके साथ बंधकर बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बच्चों की मां है अनीता, भगाकर लाया था
बता दें कि जालंधर की जिस रामा मंडी से नाबालिग युवती को बरामद किया गया है। वहीं से गिरफ्तार अनीता दो बच्चों की मां है। अनीता को संजय बहला-फुसलाकर भगाकर लाया था। अनीता और नाबालिग युवती दोनों को वह जालंधर छोड़कर भाग गया। पुलिस को अनीता ने बताया कि वह घर से पहले भी भाग गई थी, लेकिन संजय ने उसे अब फंसा दिया है।


तीनों आरोपी फरार है, मौके से अनीता को गिरफ्तार किया गया है। उस पर नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों का साथ देने का आरोप है। जल्द ही मुख्य आरोपियों को भी काबचू कर लिया जाएगा।
-बिजेंद्र कुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed