फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

सांसद के गोद लिए गांव दातौली में पिटी पुलिस

Sat, 23 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 23 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांसद रमेश कौशिक के गोद लिए गांव दातौली में जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक राजू को गिरफ्तार करने गई गन्नौर पुलिस को पांच युवकों ने पीट दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड स्थित रुद्रपुर की क्राइम ब्रांच में तैनात गांव के युवक प्रवीण और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक राजू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

डीएसपी सतीश शर्मा ने बताया कि दातौली गांव निवासी ललित उर्फ राजपाल ने जीटी रोड चौकी में शिकायत दी थी कि गांव के ही राजू ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिसकर्मी आरोपी राजू को गिरफ्तार करने दातौली गांव पहुंची। आरोप है कि जब पुलिसकर्मियों ने राजू से साथ चलने को कहा तो उसके साथ मौजूद कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और हाथापाई शुरू कर दी। इस पर वहां मौजूद हेड कांस्टेबल अशोक ने जीटी रोड चौकी प्रभारी सेठी सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना पर ही सेठी सिंह, एसएसआई रमेश, हेड कांस्टेबल संदीप, नरेश, मोनू और रामदास के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि करीब 9-10 युवक हेड कांस्टेबल अशोक और ईएचसी संदीप के साथ मारपीट कर रहे थे। जब चौकी प्रभारी सेठी सिंह और उनकी टीम उनके पास पहुंची तो उन युवकों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने मारपीट में शामिल प्रवीण और राजू को पकड़ लिया जबकि अन्य युवक मारपीट कर वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना गन्नौर में ले आई। इस संबंध में पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दातौली निवासी प्रवीण, राजू, कपिल, प्रदीप और जयसिंह सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई करेगी पुलिस : डीएसपी
पुलिस अपना काम कर रही थी, लेकिन उत्तराखंड पुलिस के जवान प्रवीण और अन्य ग्रामीणों ने न केवल सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली, बल्कि पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की। प्रवीण व राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में छापामारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतीश शर्मा, डीएसपी गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed