फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर 7 घंटे जाम

Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 09 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime news
लहराड़ा गांव के पास गुरुवार शाम को एक निजी बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने के बाद सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग 7 घंटे तक बैयांपुर और लहराड़ा के ग्रामीण सड़क पर ही जमे रहे। मौके पर पहुंचे एसडीएम, डीएसपी की भी ग्रामीणों ने नहीं मानी। पहले तो ग्रामीण आरोपी बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि शाम को एसडीएम द्वारा 11 जनवरी को ब्रेकर लगाने का आश्वासन देने पर ही वे सड़क से हटे। दूसरी ओर घंटों लगे रहे जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बावजूद देर शाम तक इस सड़क पर वाहनों की स्थिति सामान्य हो पाई।
विज्ञापन

गुरुवार को लहराड़ा गांव के सामने सड़क पार करते समय एक युवक एक तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आ गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने वाले की पहचान गांव लहराड़ा निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई। 20 वर्षीय नवीन की मौत के बाद शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। शुक्रवार सुबह के समय नवीन के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद ग्रामीण गांव लहराड़ा के पास सोनीपत-खरखौदा मार्ग पर बैठ गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली अड़ाकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना सदर प्रभारी अजय मलिक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं माने। इसी दौरान पहले डीएसपी मुकेश जाखड़ और बाद में एसडीएम निशांत यादव भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों को जल्द-जल्द काबू करने और गांव के सामने तुरंत ब्रेकर बनाने की मांग उठाई। शाम लगभोग साढ़े 5 बजे एसडीएम निशांत यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क पर प्लास्टिक के ब्रेकर लगाए जाएंगे। आश्वासन के उपरांत ही ग्रामीणों ने जाम खोला। जब जाम खुला तो सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग चुकी थी। यातायात को सुचारु करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


बिगड़ गई थी बात, दोबारा गए एसडीएम
जाम लगाए ग्रामीणों को समझाने पहुंचे एसडीएम ने जब ग्रामीणों को बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर उच्चतम न्यायालय के आदेशों के तहत ब्रेकर नहीं लगाए जा सकते। इस बात पर ग्रामीण बिफर गए। ग्रामीण ब्रेकर की ही मांग पर अड़े रहे। इसके बाद एसडीएम निशांत यादव वापस चले गए और लघु सचिवालय में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरांत एसडीएम वापस ग्रामीणों के बीच पहुंचे और आश्वासन दिया कि 11 जनवरी को गांव के सामने प्लास्टिक वाले स्पीड ब्रेकर लगा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर तक आ गया था जाम
सोनीपत-खरखौदा काफी महत्वपूर्ण सड़क है। बैयांपुर-लहराड़ा शहर से सटे हुए गांव हैं। जब यहां पर जाम लगा तो इसका असर शहर में भी दिखाई दिया। रोहतक की ओर जाने वाले वाहन चालक गोहाना वाले रास्ते पर आ गए। जिसके चलते शहर में भी जाम की समस्या हो गई। हालांकि पुलिस ने वाहन डायवर्ट किए भी थे, लेकिन इसके बावजूद स्थिति नियंत्रण में नहीं आई।

देर रात यातायात हो सका सुचारु
शाम को साढ़े 5 बजे जब जाम खुला तो उसके बाद भी यातायात सुचारु कराने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। जिसमें भारी वाहनों की संख्या अधिक थी। देर रात तक ही यातायात सुचारू हो पाया।


अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाए। ऐसे मामलों में लोगों को भी विवेक से काम लेना चाहिए। हम अपने काम में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते, इसीलिए लोगों को भी हमारे ऊपर विश्वास रखना चाहिए।
-मुकेश जाखड़, डीएसपी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed