फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime news

सोहटी में खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 16 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
गांव सोहटी में देर शाम एक खनन  कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का है। वारदात  को गांव के चौराहे पर अंजाम दिया गया। हमले में घायल होने के बाद कारोबारी  को दिल्ली एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेेरे भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक भी हत्या के एक मामले में आरोपी था और पिछले कुछ समय से जमानत पर आया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव सोहटी निवासी राजपाल उर्फ नान्हता का खनन का काम है, जिसमें डंपरों के जरिए मिट्टी भी सप्लाई की जाती है। मंगलवार शाम को राजपाल गांव में ही था तो उसके मोबाइल में बैलेंस कम हो गया। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए वह गांव के चौराहे पर पहुंचा था। जब वह गाड़ी से उतरकर दुकान की तरफ जाने लगा तो पहले से ही घात लगाए एक गाड़ी में बैठे कुछ युवकों ने राजपाल पर गोलियां चला दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर राजपाल को घायलावस्था में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान राजपाल  ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर सूचना मिलते ही थाना खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मामले में राजपाल के चचेरे भाई कृष्ण की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज  कर लिया है।
विज्ञापन


पहले बड़े भाई की भी हुई थी हत्या
पुलिस दबी जुबान में इसे रंजिश का परिणाम बता रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले मिट्टी सप्लाई का ही काम करने वाले राजपाल के बड़े भाई की भी हत्या कर दी गई थी। इतना ही नहीं राजपाल भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका था और फिलहाल जमानत पर बाहर आया था। बताया जा रहा है कि राजपाल और उसके परिवार की लाडपुर गांव के एक परिवार के साथ रंजिश है, इसके चलते दोनों भाइयों की हत्या की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई कृष्ण की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन परिजन भी रंजिश की ही बात कह रहे हैं। मृतक के भाई की भी पहले हत्या करने की बात सामने आई है। जांच जारी है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
-प्रदीप कुमार, डीएसपी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed