{"_id":"8ad188782c76375b47e9c1bc3aa19526","slug":"crime-news-hindi-news-1197","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकाली 65 हजार की नकदी, मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम से निकाली 65 हजार की नकदी, मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
गांव निरथान के रहने वाले एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये का चूना लगाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निरथान निवासी धर्मवीर सिंह ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि 15 जनवरी को वह सोनीपत आया था, इसी दौरान वह पैसे निकालने प्रभु नगर स्थित एटीएम पर पहुंचा था। जब वह 10 हजार रुपये निकाल रहा था तो पास में ही एक लड़का आकर खड़ा हो गया। जब उससे पैसे नहीं निकले तो उस युवक ने एटीएम ले लिया और 10 हजार रुपये निकालकर दे दिए। कुछ दिन बाद जब वह फिर से एटीएम से पैसे निकलवाने गया तो उसके एटीएम ने काम नहीं किया। बैंक में गया तो पता चला कि एटीएम कार्ड उसका नहीं है, खाते की जांच कराई तो 65 हजार रुपये गायब थे। इसी दौरान पता चला कि 16 जनवरी को जीटी रोड स्थित एक एटीएम से 40 हजार रुपए निकाले गए थे, वहीं 25 हजार रुपये दूसरे खाते में डाले गए थे। धर्मवीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।