{"_id":"6a2fc762ec00be8ddef890d91b3e1d3e","slug":"crime-news-hindi-news-1099","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने दी सोनीपत पुलिस को क्लीन चिट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने दी सोनीपत पुलिस को क्लीन चिट
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में पूर्व फौजी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में सोनीपत पुलिस को एसपी ने क्लीनचिट दे दी है। डीएसपी प्रदीप कुमार की रिपोर्ट और साइबर सेल की पड़ताल के बाद एसपी अभिषेक गर्ग ने साफ किया कि मामले में अभी तक किसी पुलिसकर्मी की भूमिका नहीं मिली है। साथ ही पीड़ित परिवार की तरफ से कोई सबूत भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। हालांकि आत्महत्या प्रकरण की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। वहां से अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मांगी गई है। अगर कोई पत्र आता है तो सोनीपत पुलिस जांच में सहयोग को तैयार है। 27 जनवरी को खरखौदा के एक गांव के पूर्व फौजी चंडीगढ़ सचिवालय पहुंचा और वहां पर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। चंडीगढ़ पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था। उसमें मरने वाले ने सोनीपत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते जिला पुलिस अधीक्षक ने मामले की डीएसपी से जांच कराने का फैसला किया था।
दहिया खाप कर चुकी है सीबीआई जांच की मांग
मामले को लेकर एक दिन पहले गांव में दहिया खाप के प्रधान प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में पंचायत हुई। पंचायत ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। क्योंकि खाप को भरोसा नहीं कि सोनीपत पुलिस अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ सबूत एकत्र करेगी।
डीएसपी और साइबर सेल की रिपोर्ट आ गई है। किसी भी पुलिसकर्मी की अभी तक मामले में भागीदारी नहीं मिली है। न ही पीड़ित परिवार की तरफ से कोई तथ्य उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
-अभिषेक गर्ग, पुलिस अधीक्षक, सोनीपत