{"_id":"54f9d0e733b116e04ba0dafbe1796f9d","slug":"crime-hindi-news-928","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कटारिया की कार बस से टकराई, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद कटारिया की कार बस से टकराई, बाल-बाल बचा परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला राई
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला से दिल्ली जा रहे भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया की कार शनिवार दोपहर कुंडली के पास आगे चल रही बस से टकरा गई। उस समय कार में सांसद के अलावा, उनकी पत्नी व सुरक्षागार्ड भी मौजूद थे। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है और न ही पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया शनिवार को अंबाला से दिल्ली यूएनओ की मीटिंग में जाने के लिए निकले थे। जब उनकी गाड़ी कुंडली बार्डर पर पहुंची तो अचानक आगे चल रही एक बस से टकरा गई। हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है। सांसद भी रुकने के बजाय सीधे ही निकल गए।
विज्ञापन
बाद में किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। कुंडली थाना पुलिस का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। सूचना के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन