{"_id":"b07417a138d35f3f84c54e0f5f501024","slug":"crime-hindi-news-926","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के रैली स्थल से पांच किलोमीटर दूर खड़े ट्रक में मिला मृत गोवंश, बागपत रोड जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएम के रैली स्थल से पांच किलोमीटर दूर खड़े ट्रक में मिला मृत गोवंश, बागपत रोड जाम
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच नवंबर को कुंडली में प्रस्तावित पीएम मोदी की रैली के रैली स्थल से महज पांच किलोमीटर दूर बागपत रोड पर सीआरपीएफ कैंप के सामने छह घंटे तक गोवंश से भरा ट्रक खड़ा रहा, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
गांव खेवड़ा की तरफ से आए सांड ने ट्रक के पास आकर रंभाना शुरू किया तो सामने एक बैंक के एटीएम पर तैनात सुरक्षागार्ड को शक हुआ। उसने मामले की सूचना सीआरपीएफ जवानों को दी। तब पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ट्रक में छह गोवंश मृत मिलने से ग्रामीण भड़क गए और दो घंटे तक गोवंश के शव सड़क पर रखकर बागपत-बहालगढ़ रोड जाम रखा। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ट्रक खराब होने या तेल खत्म होने के बाद आरोपी ट्रक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एटीएम पर तैनात सुरक्षागार्ड विनोद ने बताया कि वह सुबह छह बजे ड्यूटी पर आ गया था। उस समय ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। दोपहर करीब 12 बजे गांव खेवड़ा की तरफ से एक सांड आया और ट्रक चालक की खिड़की के पास जाकर जोर-जोर से रंभाने लगा। तब उसे शक हुआ। उसने सीआरपीएफ कैंप में तैनात सब इंस्पेक्टर जसमेर तोमर को पूरे मामले की सूचना दी। इसी बीच गांव की तरफ से भी दर्जनों युवक आ गए। जांच करने पर पता चला कि ट्रक के अंदर गोवंश भरा है।
सड़क के बीच रखकर लगाया जाम
युवकों ने वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक को रोका। ट्रक के पीछे ट्राली खड़ी कर एक-एक गोवंश को उतारा गया। इनमें 15 गोवंश जिंदा मिले, जबकि छह की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों को शक है कि गौ तस्कर इन्हें भरकर यूपी ले जा रहे थे। गुस्साए युवकों ने मृत गोवंश के शव सड़क के बीचों-बीच रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर डीएसपी सुनील कुमार व राई थाना प्रभारी वजीर सिंह मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक, ट्रक के अंदर पहले पराल डाली गई है। इसके बाद मिट्टी डाली हुई है, ताकि गोवंश का मल-मूत्र नीचे न जाए। ऊपर दो तिरपाल लगाए हुए थे। इतना ही नहीं, ट्रक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी होने का अंदेशा है। नंबर लिखवाने की बजाय चिपकाया हुआ था।
सवाल : आखिर क्या रही है पुलिस
जीटी रोड पर बहालगढ़ के पास नाका है, जहां यूपी की ओर से आने और जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाती है। इसके बावजूद ट्रक बिना जांच के सीआरपीएफ कैंप तक पहुंच गया। जबकि पीएम की कुंडली में रैली के चलते पुलिस पहले से अलर्ट है। वही, उक्त ट्रक लावारिस हालत में घंटों तक कैंप के सामने खड़ा रहा। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था सवाल खड़े होते हैं।
जाम में फंसे राहगीर, सीआरपीएफ को आए पसीने
बागपत रोड पर जाम के चलते दो घंटे तक वाहन मालिक फंसे रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने वाहनों को दूसरे रास्ते से निकालना शुरू किया। दूसरी तरफ, कैंप के सामने जाम के चलते सीआरपीएफ के जवानों को भी पसीने आ गए, क्योंकि जिस समय जाम लगा, उस समय जम्मू रेंज के एडीजीपी सुरेंद्र कुमार आए थे। उनके लिए सीआरपीएफ के जवान बहालगढ़ चौक से कैंप तक जगह-जगह तैनात रहे और बिना जाम में फंसे एडीजीपी को निकाला।