फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   crime

दिल्ली मार्ग पर मिला नवजात बच्ची का शव

Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Tue, 05 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

सोमवार को खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कुत्तों ने बच्ची के शव को बुरी तरह से नोच रखा था। महिलाओं ने जब कुत्तों को बच्ची के शव को नोचते हुए देखा तो शव को कुत्तों के चंगुल से छुड़वाया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


सोमवार की शाम को खरखौदा के दिल्ली मार्ग पर सब्जी मंडी के साथ वाली गली में कुत्ते एक नवजात बच्ची के शव को नोचते हुए घूम रहे थे। महिलाओं ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुत्तों से छुड़वाया, लेकिन तब तक कुत्ते बच्ची के एक पैर को खा चुके थे। लोगों में बच्ची के शव को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, ताकि बच्ची की मौत के कारणों का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed