फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime graph increased in Sonipat, pistol pointed at petrol pump salesman, miscreants looted cash

सोनापत में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: पेट्रोल पंप सेल्समैन पर तानी पिस्तौल, बदमाश नकदी लूटकर फरार

Fri, 05 May 2023 10:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 May 2023 10:27 AM IST
सार

सोनीपत के गांव भादौठी खास निवासी सुरेंद्र ने गोहाना सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मुंडलाना में शहीद भीम सिंह फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। वीरवार रात 11 बजे वह फिलिंग स्टेशन पर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। युवकों ने उनको बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा।

विज्ञापन
Crime graph increased in Sonipat, pistol pointed at petrol pump salesman, miscreants looted cash
सोनीपत पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में गांव मुंडलाना स्थित शहीद भीम सिंह फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन पर पिस्तौल तान कर दो बदमाश देर रात 12 हजार रुपये लूटकर भाग गए। सेल्समैन के बयान पर सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मुंडलाना स्थित शहीद भीम सिंह फिलिंग स्टेशन पर रात 11 बजे की लूटपाट
गांव भादौठी खास निवासी सुरेंद्र ने गोहाना सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मुंडलाना में शहीद भीम सिंह फिलिंग स्टेशन पर सेल्समैन है। वीरवार रात 11 बजे वह फिलिंग स्टेशन पर थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। युवकों ने उनको बाइक में 200 रुपये का पेट्रोल डालने को कहा। जिस पर उन्होंने पेट्रोल डाल दिया तो युवक ने उसे पांच सौ रुपये दे दिये।
विज्ञापन


पुलिस ने भादौठी खास के रहने वाले सुरेंद्र के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज किया
वह उनको तीन सौ रुपये देने लगे तो बाइक के पीछे बैठे युवक ने पिस्तौल निकालकर उनके पेट पर अड़ा दी। उन्होंने धमकी दी कि उनके पास जितने रुपये हैं उनको दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। बदमाश उससे 12 हजार रुपये लूटकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना गोहाना की मुंडलाना पुलिस चौकी के प्रभारी नवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सेल्समैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed