फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   court news

पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले को 7 साल कैद

Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 30 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
लगभग तीन साल पहले कार लूटने के बाद पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार की अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया है। दोषी को 7 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त 60 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न भरने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 25 जून 2013 थाना कुंडली में नियुक्त एएसआई हरीप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जीटी रोड पर प्याऊ मनियारी के पास गश्त पर था। इसी दौरान नरेला पुलिस से सूचना मिली कि तीन युवकों ने हथियारों के बल पर नरेला क्षेत्र से कार लूटी है और कार लेकर वे कुंडली की तरफ आए हैं। सूचना पर उन्होंने नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान रात लगभग ढाई बजे एक कार चालक कुंडली बार्डर की तरफ आता दिखाई दिया। पहले तो उसने गाड़ी धीमी कर दी, फिर अचानक तेज गति से गाड़ी बढ़ा दी। टीम ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। हालांकि आगे चलकर कार चालक को काबू कर लिया गया। कार से कुछ युवक उतरकर भाग गए थे। काबू किए गए चालक ने अपनी पहचान रामवीर निवासी यादव नगर, समयपुर बादली, दिल्ली के तौर पर की गई थी। इस मामले में शनिवार को सुशील कुमार की अदालत ने आरोपी रामवीर को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed