फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CM Flying Squad team raided a brick kiln in Sonipat of Haryana

CM Flying Squad Raid: ईंट भट्ठे पर जला रहे थे प्रतिबंधित कार्बन, लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा

Thu, 14 Jul 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Jul 2022 10:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने न्यू शिव भट्ठे पर छापा मारा। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहां NGT के नियमों की अवहेलना का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
CM Flying Squad team raided a brick kiln in Sonipat of Haryana
गांव पिनाना स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंची मुख्यमंत्री उडनदस्ता की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने गांव पिनाना में न्यू शिव ईंट भट्ठा पर छापा मारा। ईंट भट्ठे पर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की अवहेलना करने के साथ प्रतिबंधित कार्बन जलाया जा रहा था। मामले में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक ने मोहाना थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि पिनाना में एनजीटी के प्रतिबंध के बाद भी ईंट भट्ठा चलाने की सूचना मिली थी। जिस पर करनाल टीम में शामिल एसआई सुकम पाल के साथ एसआई शेर सिंह व एएसआई वीरेंद्र की टीम को भेजा गया था।
विज्ञापन


उनके साथ खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक नवीन पालीवाल, दीपक भारद्वाज, नरेंद्र मलिक, उप निरीक्षक मंदीप व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ रविंद्र यादव भी थे। टीम ने छापा मारा तो भट्ठा चलते मिला, जबकि एनजीटी ने 29 जून के बाद भट्ठा बंद करने के आदेश दिए थे। उसके बावजूद भट्ठे को चलाया जा रहा था। भट्ठा दिल्ली के सेक्टर-14 निवासी योगेंद्र के नाम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ रविंद्र यादव ने जांच कर बताया कि भट्ठे पर प्रतिबंधित कार्बन (रबड़) जलाई जा रही थी, जिससे काफी मात्रा में धुआं निकल रहा था। उन्होंने इसे लेकर कार्रवाई करने की सिफारिश की। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से भी डीएफएससी को लिखकर भट्ठे का लाइसेंस रद्द या निलंबित करने की सिफारिश की गई है। 

मामले में खाद्य एवं पूर्ति विभाग के निरीक्षक नवीन पालीवाल ने मोहाना थाना पुलिस को शिकायत दी है। साथ ही मौके से दो ट्रॉली में भरा कार्बन व काफी मात्रा में कट्टों में भरा गया कार्बन मिला है। पुलिस ने नवीन पालीवाल के बयान पर भादंसं की धारा 188, 285 व 37 एयर पॉल्यूशन एक्ट 1981 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कई भट्ठे संचालक बंद कर भागे 
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के ईंट भट्ठे पर छापा मारने का पता लगने पर कई अन्य भट्ठा संचालक भाग गए। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का कहना है कि लगातार छापा मारने की कार्रवाई की जाएगी। 


एनजीटी के आदेशों की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। टीम ने छापा मारकर ईंट भट्ठा चलते हुए पकड़ा है। ईंट भट्ठा संचालक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। -अजीत सिंह, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed