फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat

सेक्टर-23 के पांच घरों में चोरी की कोशिश

Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sonipat
चोरी - फोटो : demo
सेक्टर-23 में एक ही रात में चार घरों में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि लोगों द्वारा शोर मचाने तथा सजग होने पर चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। लोगों ने आरोप लगाया कि देर रात मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक चौकी में जाकर सूचना नहीं दी गई। तब तक कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


सेक्टर-23 के रहने वाली प्रदीप डागर ने बताया कि मंगलवार रात को चोर उसके घर में घुसने की कोशिश में थे, लेकिन उसकी नींद खुल गई। जब नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच डॉ. सांगवान के घर में दरवाजा खोलकर घुसे चोर भी शोर सुनकर भाग खड़े हुए। मामले की सूचना तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान पता चला कि चोरों ने दो अन्य घरों में घुसने की कोशिश की थी। इसके बाद कालोनी के लोग इकट्ठे होकर सेक्टर 23 पुलिस चौकी में पहुंचे तथा मामले की सूचना दी। इसके बाद ही मौके पर पुलिस कर्मी पहुंचा। आरोप है कि पुलिस कर्मी अगर समय रहते मौके पर पहुंचते तो चोरों को पकड़ा जा सकता था। प्रदीप डागर की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार सुबह मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed