{"_id":"64a3161d072a68f567033cd3","slug":"cheating-on-the-name-of-following-an-account-on-social-media-in-sonipat-on-the-pretext-of-giving-money-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: इंस्टाग्राम पर अकाउंट फॉलो करने के नाम पर रुपये देने का झांसा देकर ठगे 10.40 लाख, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: इंस्टाग्राम पर अकाउंट फॉलो करने के नाम पर रुपये देने का झांसा देकर ठगे 10.40 लाख, केस दर्ज
Tue, 04 Jul 2023 12:10 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:10 AM IST
सार
मेप्सको सिटी निवासी वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार से ठगी हुई है। उनके पास 19 जून को एक नंबर से कॉल आई। उसने घर से काम करने का झांसा देकर मोटी कमाई करने का सपना दिखाया।
विज्ञापन
cyber crime
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में मेप्सको सिटी निवासी वेल्डिंग की दुकान चलाने वाले दुकानदार को इंस्टाग्राम पर अकाउंट फॉलो करने के नाम पर रुपये देने का झांसा देकर 10.40 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मेप्सको सिटी निवासी अमरजीत ने बताया कि वह वेल्डिंग की दुकान चलाते हैं। उनके पास 19 जून को एक नंबर से कॉल आई। उसने घर से काम करने का झांसा देकर मोटी कमाई करने का सपना दिखाया। उसके बाद उनके पास एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप संदेश आता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह डील एचआर कंपनी से बोल रहे हैं। उसने उसे बताया कि इंस्टाग्राम पर 20 से 25 अकाउंट फॉलो करने पर उन्हें डेढ़ से तीन हजार रुपये मिलेंगे। जब उन्होंने आरोपियों से उनका पता मांगा तो उसे लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट, मुंबई का पता दिया गया।
विज्ञापन
उनकी वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडीईईएलडॉटकॉम से दो टास्क देते हैं। दोनों टास्क पूरे होने पर उसे 210 रुपये दिए जाते हैं। बाद में उन्हें टेलीग्राम ज्वाइन करने के लिए कहा गया। जिस पर उन्होंने अपने मोबाइल में टेलीग्राम एप्लीकेशन इंस्टॉल कर ली।
इसके बाद आरोपियों ने उसे 10 लाख 40 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग सात बैंक में 23 जून से लेकर 27 जून तक राशि डलवा ली गई। अब वह उसे धमकी दे रहे है कि अगर साढ़े सात लाख रुपये और नहीं डाले तो उसके जो फोटो व पहचान पत्र उनके पास हैं वह उनसे निर्वस्त्र फोटो व वीडियो तैयार कर उन्हें वायरल कर देंगे। साइबर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।