{"_id":"62d71f096cef427e4453229c","slug":"cheated-32-thousand-rupees-by-showing-fear-of-cutting-electricity-connection-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ठगे, आठ बार में निकाले रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर 32 हजार रुपये ठगे, आठ बार में निकाले रुपये
Wed, 20 Jul 2022 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:45 AM IST
सार
साइबर ठगों ने चार-चार हजार कर आठ बार में रुपये निकाले। इस पर वह समझ गए की ठगी हो गई है। उन्होंने अपने बैंक में फोन करके खाता बंद कराया तब तक 32 हजार रुपये की ठगी हो चुकी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के सेक्टर-14 के रहने वाले दुकानदार को बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 32 हजार रुपये ठग लिये। ठगों ने उनके बिल में 10 रुपये कम जमा होने की बात कहकर बिजली कनेक्शन काटने का झांसा दिया था। बाद में स्कैनर भेजकर उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया और आठ बार में चार-चार हजार करके 32 हजार रुपये निकाल लिये।
विज्ञापन
सेक्टर-14 निवासी जोगेंद्र राय ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उनकी सब्जी मंडी में किराना की दुकान है। उनको चार-पांच महीने से दुकान का बिजली बिल नहीं मिल रहा था। उन्होंने बिजली बिल भिजवाने के लिए अपने बिजली उप केंद्र पर भी संपर्क किया था।
विज्ञापन
इसी दौरान उनके पास 14 जुलाई को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बिजली उप केंद्र का अधिकारी बताया। उसने कहा कि आपकी ओर बिजली बिल बकाया चल रहा है। इसके चलते कनेक्शन काटा जाएगा। उनके अगले दिन बिल जमा कराने का भरोसा देना चाहा लेकिन फोन करने वाले ने उसकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन
जमा कराए 10 रुपये
दुकानदार जोगेंद्र राय ने बताया कि फोन करने वाले ने उन पर तुरंत ऑनलाइन बिल जमा कराने का दबाव बनाया। उसने बिजली बिल और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी मांगी। उसने पहले 10 रुपये जमा कराने को कहा। दस रुपये ऑनलाइन जमा कराने पर आरोपी ने कहा कि ट्रांजक्शन नहीं हो रही है।
वह कोड भेज रहे हैं उसको स्कैन कर ले। उसके स्कैन करते ही रुपये कटने शुरू हो गए। उसके कैनरा बैंक के खाते से कुछ ही देर बाद चार-चार हजार रुपये ट्रांसफर होने के मैसेज आने लगे। इस पर वह समझ गए की ठगी हो गई है। उन्होंने अपने बैंक में फोन करके खाता बंद कराया तब तक 32 हजार रुपये की ठगी हो चुकी थी।