फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Certificates of 129 students of Haryana School Education Board found fake

Haryana: 10वीं के 129 विद्यार्थियों के प्रमाणपत्र मिले फर्जी, HBSE की जांच में मामला आया सामने

Tue, 11 Oct 2022 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 11 Oct 2022 11:16 PM IST
सार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जांच में मामला सामने आया है। बरोदा थाना क्षेत्र के तीन विद्यार्थियों के दस्तावेज फर्जी मिले हैं। बरोदा थाना पुलिस ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव के बयान पर मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Certificates of 129 students of Haryana School Education Board found fake
HBSE NEWS UPDATE - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरोना में लगे लॉकडाउन के दौरान परीक्षा नहीं होने का फायदा उठाकर कई विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाकर 12वीं कक्षा में दाखिला ले लिए। प्रदेश में करीब 129 विद्यार्थियों के 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र बनवाए गए हैं। इनमें बरोदा थाना क्षेत्र के गांवों के तीन विद्यार्थी शामिल हैं। बोर्ड के सचिव की शिकायत पर बरोदा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्र के विद्यार्थियों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव कृष्ण ने अपराध जांच विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को इस बारे में शिकायत दी थी। जिसमें कोरोना के चलते अप्रैल, 2021 में बोर्ड की तरफ से सरकार के आदेश पर परीक्षाएं आयोजित नहीं करने की बात कही गई है। उस समय बोर्ड की तरफ से तय की गई नीति के अनुसार परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित किया जाना था।
विज्ञापन


महामारी की आड़ में 12वीं कक्षा में दाखिले के लिए कई विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा के फर्जी प्रमाणपत्र लगा दिए थे। जांच में पाया गया कि कुछ विद्यार्थियों ने 10वीं कक्षा पास का प्रमाणपत्र अन्य राज्यों के बोर्डों के लगा रखे थे। कई विद्यार्थियों के 10वीं के प्रमाणपत्र हरियाणा शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा के समकक्ष नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Jind: राकेश टिकैत से नाराज हुए जींद के किसान, खटकड़ टोल धरना कमेटी ने लिया बड़ा फैसला
 
संबंधित विद्यालयों की तरफ से ऐसे विद्यार्थियों को प्रदेश देते समय और परीक्षा की पात्रता से संबंधित दस्तावेजों की जांच नहीं की गई। प्रमाणपत्र विद्यार्थियों को किस माध्यम से उपलब्ध हुए, इसके लिए जांच होनी चाहिए। कुछ लोग विद्यार्थियों के आर्थिक शोषण के साथ-साथ उनके भविष्य से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने वाले विद्यार्थी भी बराबर के दोषी है।


राज्य में 92 विद्यालयों में 129 विद्यार्थियों को फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिल दिया गया है। बोर्ड ने पुलिस को उन बोर्डों की सूची भी उपलब्ध करवाई है, जिनसे विद्यार्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र हासिल किए हैं। बोर्ड ने उन विद्यार्थियों की भी सूची जारी की है जिनके प्रमाणपत्र फर्जी थे। इन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रद किया जा चुका है।

मामले को लेकर शिकायत आई थी। जिसमें सोनीपत जिले के करीब पांच विद्यार्थी हैं। बरोदा थाना क्षेत्र के तीन विद्यार्थी हैं। जिनकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। -रमेश कुमार, थाना प्रभारी, बरोदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed