फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   case, prachi gass director, case against 9 people, sonipat

प्राची गैस के निदेशक सहित 9 के खिलाफ 63 लाख की धोखाधड़ी का केस

Sun, 31 Jul 2016 12:27 AM IST
sonipat
sonipat Updated Sun, 31 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
case, prachi gass director, case against 9 people, sonipat
रुपये - फोटो : demo
दिल्ली स्थित प्राची गैस बोटिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सहित 9 के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इस गैस कंपनी के अधिकारियों पर 63  लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। सेक्टर निवासी बबिता शर्मा ने गैस एजेंसी ली थी। यह एजेंसी दिल्ली में ईस्ट पटेल नगर स्थित प्राची गैस बोटिंग प्राइवेट लिमिटेड से ली गई थी। एजेंसी  द्वारा कंपनी को पैसे देने के बाद उपभोक्ताओं को कनेक्शन के लिए कॉपी भी दे दी।
विज्ञापन


एजेंसी द्वारा कंपनी को 63 लाख रुपए दिए गए। बाद में एजेंसी ने गैस  सिलेंडर की डिलीवरी नहीं दी। कंपनी के अधिकारियों ने न तो पैसे वापस लिए और  न ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी दी। अब बबिता शर्मा ने कंपनी के अधिकारियों  के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। उनकी शिकायत पर गोहाना शहरी थाना पुलिस ने प्राची गैस बोटिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक राकेश वर्मा, दिलीप वर्मा, पवन वर्मा, विजय वर्मा, रमेश पांडेय, अजय तिवारी, अजीत सिंह, वीरेंद्र व  दीपक चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहरी थाना प्रभारी ऋषिकांत शर्मा ने कहा कि शिकायत पर प्राची गैस बोटिंग प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सहित नौ व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed