फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car robbery arrested six Aaraopi, sonipat

कार लूट के छह अाराोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 31 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Car robbery arrested six Aaraopi, sonipat
सोनीपत में व्यापारी पर हमला कर कार लूटने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सीआईए स्टाफ टीम के साथ। - फोटो : sonipat
पॉश इलाके सेक्टर-23 में व्यापारी पर हमला कर कार लूट के मामले से सीआईए स्टाफ पुलिस ने पर्दा उठाते हुए छह आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से दिल्ली में हुई लूट की दो अन्य वारदातों का भी खुलासा हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपनी पहचान दिल्ली के गांव बक्करवाला निवासी आशीष उर्फ आशी, दिल्ली के तिलगपुर कोटला निवासी योगेश उर्फ बकरा, दिल्ली के श्यामनगर का रहने वाला अरुण उर्फ ललवा, गढ़ी ब्राह्मणा निवासी साहिल व अभिषेक उर्फ सुक्का और महलाना चौक निवासी शिवम के रूप में दी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-23 निवासी अरुण ने पुलिस को बताया था कि वह रोड़ी-डस्ट और ईंट का व्यापार करता है। उसने बताया था कि 22 दिसंबर की देर रात वह अपनी कार लेकर सेक्टर-23 आउटर की तरफ गया था। इसी दौरान आधा दर्जन युवकों ने उसे काबू कर लिया है। युवकों ने उसके सिर पर किसी लोहे की राड से हमला कर उसे घायल कर दिया था। उसे घायल करने के बाद बदमाश उसकी कार को लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच सीआईए स्टाफ का दी गई थी। सीआईए स्टाफ प्रभारी इंदीवर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई रमेश, मंदीप, सुशील व मुख्य सिपाही संदीप और सुरेश की टीम ने लूट के छह आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस टीम ने पहले अरुण उर्फ  ललवा, साहिल, शिवम और अभिषेक उर्फ  सुक्का को गढ़ी ब्राह्मणा के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने लूट की वारदात को कबूल करते हुए बताया कि उनके दो साथी सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास हैं। इस पर पुलिस टीम ने आशीष उर्फ आशी तथा योगेश उर्फ  बकरा को रेलवे स्टेशन के पास से काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि लूट में प्रयुक्त हथियार व लूटी गई कार को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन

दो अन्य वारदातों से उठा पर्दा
गिरफ्तार आरोपी आशीष उर्फ आशी ने पुलिस का बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर करीब आठ माह पहले दिल्ली के गांव हिरण कुदना के पास से टैंपू चालक को काबू कर उससे आठ हजार रुपये छीने थे। उसी दिन उन्होंने एक अन्य टैंपू चालक को काबू कर उससे पांच हजार रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार लूट के मामले में छह आरोपियों को काबू कर लिया है। व्यापारी से कार लूट की वारदात के साथ दो अन्य लूट की वारदात कबूल की हैं। दोनों घटना दिल्ली की है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।
इंदीवर, सीआईए प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed