फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   car, foot, police, injured, sonipat, harayana

पैर पर गोली मारकर लूटी कार

Mon, 27 Jun 2016 01:33 AM IST
sonipat
sonipat Updated Mon, 27 Jun 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
car, foot, police, injured, sonipat, harayana
बंदूक - फोटो : Getty
शहर के फव्वारा चौक पर शनिवार देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने कार चालक को पैर पर गोली मारकर कार लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दीपांशु निवासी राजस्थान हाल शिवाजी नगर गुड़गांव शनिवार दोपहर अपने मामा कृष्णलाल निवासी मेन बाजार के पास आया था। दीपांशु अपनी कार में रात करीब 11:30 बजे अपने मामा के लड़के संजीव के दोस्त जितेंद्र उर्फ जोनी के साथ सामान लेने के लिए फव्वारा चौक स्थित एक स्टेशनरी की दुकान पर गया था। जब वह फव्वारा चौक पर गाड़ी खड़ी कर रहा था तो पीछे से तीन युवक पैदल आए। उनमें से एक युवक ने दीपांशु को पैर पर गोली मार दी। वहीं, जितेंद्र के साथ हाथापाई की। इसके बाद तीनों युवक दीपांशु की कार को लेकर जींद रोड की तरफ फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और घायल को सामान्य अस्पताल लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, रविवार सुबह एफएसएल टीम को बुलाया गया और घटनास्थल का जायजा लिय्रा। घटनास्थल पर गोली के खोल भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


क्या बोले जांच अधिकारी
जांच अधिकारी एसआई फूलकुंवार ने बताया कि देर रात पुलिस को फव्वारा चौक पर एक युवक को गोली मारकर कार छीनने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घायल को गोहाना के बाद खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद उसे डॉक्टरों ने घर भेज दिया। पुलिस ने दीपांशु के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed