फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collided with two bikes in Sonipat, two died

तेज रफ्तार का कहर: कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, छात्रा व मिस्त्री की मौत, सहपाठी गंभीर

Sat, 26 Aug 2023 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर हादसा हुआ है। छात्रा भिवानी के गांव पहाड़ी की रहने वाली थी, मुरथल विवि में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। वहीं कार चालक ने दूसरी बाइक पर सवार सोनीपत के गांव बैंयापुर निवासी जनरेटर मिस्त्री को टक्कर मारी, उनकी भी जान चली गई।

विज्ञापन
Car collided with two bikes in Sonipat, two died
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में अलग-अलग बाइक पर सवार एमएससी की छात्रा और जनरेटर मिस्त्री की मौत हो गई और छात्रा का सहपाठी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के नरेला स्थित राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


भिवानी के गांव पहाड़ी की रहने वाली मोनिका (22) मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मोनिका ने एयरफोर्स में भर्ती के लिए आवेदन किया हुआ था। उनकी शनिवार को लिखित परीक्षा थी, जिसके लिए वह अपने सहपाठी रेवाड़ी के गांव बावल निवासी अंकित (22) के साथ बाइक पर दिल्ली गई थी।
विज्ञापन


दोपहर बाद दोनों परीक्षा देकर दिल्ली से वापस मुरथल विवि स्थित अपने हॉस्टल में लौट रहे थे। जब वह प्याऊ मनियारी के पास ड्रेन नंबर-8 के फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उनके साथ ही कार सवार ने एक अन्य बाइक सवार गांव बैंयापुर निवासी सचिन (40) की बाइक को भी टक्कर मार दी। दोनों बाइकों को टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मोनिका, अंकित व सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मोनिका ने दम तोड़ दिया। घायल सचिन व अंकित को कुंडली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर में भेज दिया गया। वहां पर सचिन को मृत घोषित कर दिया गया।

अंकित की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने मोनिका के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं सचिन के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली में कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

बुढ़पुर से परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा
छात्रा मोनिका काफी होनहार थी। उन्होंने एयरफोर्स में नियुक्ति के लिए फाॅर्म भरा था। उनकी शनिवार को लिखित परीक्षा थी। वह दिल्ली के बुढ़पुर स्थित केंद्र में परीक्षा देने गई थी। वह बाइक पर सहपाठी सचिन के साथ परीक्षा देकर लौट रही थी। तभी वह हादसे का शिकार हो गए।

जनरेटर मिस्त्री था सचिन
हादसे में काल का ग्रास बने गांव बैंयापुर निवासी सचिन कुमार जनरेटर मिस्त्री है। वह भी कुंडली की तरफ गए थे। बताया जा रहा है कि जनरेटर ठीक करने के लिए कुंडली क्षेत्र में गए थे। वह वहां से वापस सोनीपत आ रहे थे। उनकी बाइक में टूल किट भी मिली है।

नाथूपुर के पास कार छोड़कर भागा चालक, हिरासत में लिया
हादसे के बाद चालक कार को मौके से लेकर भाग गया। उसके बाद वह कार को गांव नाथूपुर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने जांच करते हुए कार को कब्जे में ले लिया है। उसके बाद पुलिस ने कार चालक झज्जर के बहादुरगढ़ निवासी भूवेश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने चालक के ब्लड सैंपल भी लिए हैं, जिनका टेस्ट कराया जाएगा। चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा था।


कुंडली के पास हादसे में अलग-अलग बाइक सवार छात्रा व मैकेनिक की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी, जिससे पता लग सके कि चालक ने नशा तो नहीं किया था। -इंस्पेक्टर ऋषिकांत, थाना प्रभारी, कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed