{"_id":"646ef4f0170e182d120c247a","slug":"car-accident-in-noida-woman-constable-and-private-driver-died-of-kharkhoda-police-station-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में कार दुर्घटनाग्रस्त: खरखौदा थाना की महिला हवलदार व निजी चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी महित सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा में कार दुर्घटनाग्रस्त: खरखौदा थाना की महिला हवलदार व निजी चालक की मौत, दो पुलिसकर्मी महित सात घायल
Thu, 25 May 2023 11:11 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 25 May 2023 11:11 AM IST
सार
सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र से एक किशोरी को दो युवक अपने साथ बहकाकर ले गए थे। जिसे लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को किशोरी के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली थी। जिस पर खरखौदा थाने से रेड टीम तैयार की गई थी। जिसमें एएसआई वेदपाल व एएसआई वीरपाल व हवलदार बबीता का शामिल किया गया था।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सलारपुर अंडरपास के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से खरखौदा थाना की महिला हवलदार व निजी कार चालक की मौत हो गई और दो पुलिसकर्मियों समेत सात घायल हो गए। पुलिस टीम निजी कार से छत्तीसगढ़ में रेड कर लौट रही थी। पुलिस खरखौदा से बहकाकर ले जाने के बाद छत्तीसगढ़ में रखी गई किशोरी को बरामद किया था। वहां से लौटते समय टीम हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
यूपी के नोएडा स्थित यमुना एक्सप्रेस पर हुआ हादसा
खरखौदा क्षेत्र से एक किशोरी को दो युवक अपने साथ बहकाकर ले गए थे। जिसे लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस को किशोरी के छत्तीसगढ़ में होने की जानकारी मिली थी। जिस पर खरखौदा थाने से रेड टीम तैयार की गई थी। जिसमें एएसआई वेदपाल व एएसआई वीरपाल व हवलदार बबीता का शामिल किया गया था। साथ ही लडक़ी का पिता व चाचा भी गए थे। पुलिस टीम निजी अर्टिगा कार लेकर गई थी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ से लड़की को बरामद कर लौट रही थी पुलिस टीम
कार पर खरखौदा के गांव गोपालपुर का चालक प्रदीप था। पुलिस ने छत्तीसगढ़ से किशोरी को बरामद कर लिया था। उसके बाद टीम उसे लेकर वापस लौट रही थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में महिला पुलिसकर्मी बबीता व निजी कार चालक प्रदीप की मौत हो गई। हादसे में एएसआई वेदपाल व एएसआई वीरपाल घायल हो गए। वहीं किशोरी, उसके पिता व चाचा तथा आरोपी युवक व उसके भाई के चोट लगी है। हादसे की सूचना के बाद खरखौदा थाना से पुलिस टीम नोएडा रवाना हो गई है।
विज्ञापन