फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Boxing player become criminal Sachin alias Boxer arrested with gun in Sonipat

Haryana:बॉक्सिंग में गोल्ड मेडलिस्ट बना कुख्यात अपराधी... चोरी, रंगदारी, फायरिंग जैसे 13 संगीन अपराध, गिरफ्तार

Sun, 23 Mar 2025 04:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Mar 2025 04:51 PM IST
सार

चार जिलों में दर्ज मुकदमों में नाजमद रहे गांव बुटाना निवासी कुख्यात सचिन उर्फ संचित उर्फ बॉक्सर को अवैध डोगा बंदूक व दो कारतूस सहित क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Boxing player become criminal Sachin alias Boxer arrested with gun in Sonipat
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

खेल की दुनिया में नाम कमाने वाला खिलाड़ी अपराध की दुनिया में कैसा पहुंचा। अपराध के दलदल में फंसकर युवा खिलाड़ी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। यह कहानी हरियाणा के सोनीपत के कुख्यात सचिन उर्फ संचित उर्फ बॉक्सर की है। 
विज्ञापन


चार जिलों में दर्ज मुकदमों में नाजमद रहे गांव बुटाना निवासी कुख्यात सचिन उर्फ संचित उर्फ बॉक्सर को अवैध डोगा बंदूक व दो कारतूस सहित क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को टीम ने खेलकूद स्कूल, राई के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब 10 दिन पहले अपने गांव के सरपंच पर फायरिंग करना कबूल किया है। आरोपी ने जींद के गांव खरक रामजी स्थित निराकार ज्योति मंदिर के महंत सुखबीर दास से 20 लाख की रंगदारी भी मांगी थी।
विज्ञापन


एसीपी राजपाल सिंह ने बताया कि क्राइम यूनिट सेक्टर-27 की टीम प्रभारी अनिल पवार के नेतृत्व में देर रात ऑपरेशन आक्रमण के तहत राई खेलकूद स्कूल के पास गश्त कर रही थी। टीम ने सूचना के आधार पर गांव बुटाना निवासी सचिन उर्फ संचित उर्फ बॉक्सर को डोग बंदूक और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ राई थाना में अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसने 10 दिन पहले अपने गांव के सरपंच पर फायरिंग की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंत सुखबीर दास से मांगी थी 20 लाख रुपये रंगदारी

आरोपी सचिन उर्फ बॉक्सर ने गांव खरक रामजी निराकार ज्योति मंदिर के महंत सुखबीर दास से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। उन्होंने 14 मार्च को सदर थाना जींद को बताया था कि एक महीने पहले युवक मंदिर में आया था और रंगदारी मांगी थी। 13 मार्च को आरोपी ने कॉल कर खुद को बुटाना निवासी सचिन बताकर कहा था कि अब तक उसका काम नहीं किया है। एक सप्ताह में काम नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। 14 मार्च को फिर व्हाट्सएप कॉल कर 20 लाख रुपये मांगे थे।

नेशनल स्तर का मुक्केबाज रहा सचिन

सीआईए सेक्टर-27 प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि सचिन उर्फ बॉक्सर बेहतर मुक्केबाज रहा है। उसने जूनियर में राष्ट्रीय स्तर पर रजत व राज्य स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीते थे। बाद में गलत संगत में पड़कर अपराध की दुनिया में चला गया।

वर्ष 2019 में अपराध की दुनिया में आया

अनिल पवार ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2019 में पहली वारदात की थी। उसके बाद सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी में आरोपी खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, लूट समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।  

इन वारदातों को दे चुका है अंजाम

  • 14 मार्च को जींद के सदर थाना में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर थाना जींद में हत्या के मामले में नामजद हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर गोहाना में गाड़ी लूट का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर गोहाना में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर जींद में अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में जींद के पिल्लूखेड़ा में हवाई फायर करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर थाना जींद में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर थाना जींद में हत्या की कोशिश व हवाई फायर का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर थाना जींद में हत्या की कोशिश, हवाई फायर व झगड़ा करने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में गन्नौर में रास्ता रोककर मारपीट करने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में सदर भिवानी में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2020 में पानीपत के सिनौली में घर में घुसकर मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
  • वर्ष 2019 में सिटी गोहाना थाना में चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed