फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bike rider dies in car collision in Sonipat of Haryana

सोनीपत: बाइक सवार दूधिया को कार चालक ने मारी टक्कर, उछलकर बोनट पर गिरा, मौके पर मौत

Thu, 27 Jan 2022 06:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 06:55 PM IST
सार

हादसा गांव कुराड़ के पास हुआ। दो साल पहले छोटे भाई के सड़क हादसे में दोनों हाथ कट गए थे। 

विज्ञापन
Bike rider dies in car collision in Sonipat of Haryana
demo pic

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में गांव कुराड़ के पास संपर्क मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव लड़सौली निवासी लक्ष्मण ने मुरथल थाना पुलिस के बताया कि वह बुधवार रात को चचेरे भाई विक्की के साथ कुराड़ की तरफ गया था। उनकी बाइक पंक्चर हो गई थी। जब वह उसे ठीक करा रहे थे तो उसका भाई जोगिंद्र (36) मुरथल की तरफ से बाइक पर आता दिखाई दिया। उसका भाई दूधिया का काम करता है। रात करीब 10 बजे जब उसका भाई कुराड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक कार चालक ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में उसका भाई उछलकर कार के बोनट पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। बाइक का कुछ हिस्सा कार में फंस गया। उसने चचेरे भाई की मदद से भाई को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने देखा तो चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग चुका था। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। साथ पुलिस ने लक्ष्मण के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।हादसे का शिकार हुए जोगिंद्र का छोटा भाई लक्ष्मण पहले ही हादसे में दोनों हाथ गवां चुका है। लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले हुए हादसे में उसके दोनों हाथ कोहनी के पास से कट गए थे। अब उसके बड़े भाई की जान चली गई।

कुराड़ के पास सड़क हादसे में दूध बेचकर लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई। कार को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। - इंस्पेक्टर सुमित कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed