फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Bag full of cash, jewelery and mobile snatched from woman hand in Sonipat

Sonipat: महिला के हाथ से नकदी, आभूषण व मोबाइल से भरा बैग झपटा, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 19 Apr 2023 04:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 19 Apr 2023 04:00 PM IST
सार

पीड़िता के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तारा नगर निवासी सरोज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे काम के सिलसिले में बेटी डिंपी के साथ सुभाष चौक पर आई थी।

विज्ञापन
Bag full of cash, jewelery and mobile snatched from woman hand in Sonipat
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के मॉडल टाउन स्थित फ्रेंडस पार्क के पास स्कूटी सवार दो युवक महिला के हाथ से बैग झपटकर भाग गए। महिला बेटी संग सुभाष चौक से तारा नगर स्थित अपने घर जा रही थी। बैग में नकदी, चांदी की अंगूठी व मोबाइल था। पीड़िता के बयान पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। तारा नगर निवासी सरोज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात करीब नौ बजे काम के सिलसिले में बेटी डिंपी के साथ सुभाष चौक पर आई थी।

विज्ञापन


बेटी संग सुभाष चौक से तारा नगर स्थित घर जा रही थी महिला
वहां से वह पैदल की मॉडल टाउन होते हुए अपने घर की तरफ जा रही थी। जब वह फ्रेंडस पार्क के सामने पहुंची तो अचानक एक स्कूटी पर दो युवक उनके पास आए। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती युवक उनके हाथ से बैग झपटकर भाग गए। बैग में सात हजार रुपये की नकदी, चांदी की तीन अंगूठी व मोबाइल था। वह झपटमारों की स्कूटी का नंबर नहीं देख सकी। उन्होंने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस झपटमारों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed