{"_id":"648bedda203d914b440aff58","slug":"attacked-in-auto-rider-in-sonipat-miscreants-looted-mobile-and-cash-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: ऑटो सवार में हुए फैक्टरी कर्मी पर हमला, बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonipat: ऑटो सवार में हुए फैक्टरी कर्मी पर हमला, बदमाशों ने मोबाइल व नकदी लूटी
Fri, 16 Jun 2023 10:36 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:36 AM IST
सार
सोनीपत में एक फैक्टरीकर्मी पर हमला कर नकदी लुटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के गांव कबीरपुर के पास फैक्टरी कर्मी पर हमला कर ऑटो सवार दो बदमाश मोबाइल व पांच हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम बदमाशों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
पीडि़त को बहालगढ़ से दिल्ली जाने को पकड़नी थी बस
उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव कचपुरा निवासी दलीप सिंह ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह सोनीपत में जटवाड़ा स्थित फैक्टरी में काम करते हैं और वहीं रहते हैं। वीरवार देर शाम वह अपने घर जाने के लिए निकले थे। वह बहालगढ़ तक ऑटो में सवार हो गए। वह जिस ऑटो में सवार हुए थे उसमें तीन महिला व चार युवक बैठे थे। महाराणा प्रताप चौक के पास पहुंचकर महिला ऑटो से उतर गईं। उसके बाद ऑटो में बैठे युवकों ने चालक से कहा कि उनको थोड़ी दूरी पर उतार देना।
विज्ञापन
चालक ऑटो को ले गया कबीरपुर, वहां ऑटो सवार दो युवकों ने की लूटपाट
उनके कहने पर ऑटो चालक ट्रक यूनियन के पास से कबीरपुर बाईपास की तरफ चल पड़ा। कुछ दूर जाने पर उसने ऑटो रोक लिया। इस पर ऑटो सवार दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने उनका मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये थे। उसके बाद घायल दलीप को सडक़ किनारे छोडक़र भाग गए। कुछ देर बाद दलीप ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम क्षेत्र में लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन