{"_id":"577420cd4f1c1b5f1879ca2c","slug":"attack-on-nahri-youth-after-kidnapping-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहरी के युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाहरी के युवक का अपहरण कर जानलेवा हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव नाहरी से एक युवक का जबरन कार में अपहरण कर उसे गांव से बाहर ले जाकर उसके साथ मारपीट करने व तेजधार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। बाद में हमलावर उसे छोड़कर फरार हो गए। युवक को हास्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने युवक के बयान पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ अपहरण व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव नाहरी निवासी रवींद्र ने बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि वह 25 जून को गांव में ही मौजूद था। इसी दौरान गांव का छोटा, मोहित, सुधीर, राहुल व मोनू कार लेकर उसके पास आए उसके साथ कहासुनी करने लगे। आरोपियों ने कहासुनी करते हुए उसे जबरन अपनी कार में डाला लिया और उसका अपहरण कर गांव से बाहर खेल मैदान की तरफ ले गए। आरोपियों ने उसे खेल मैदान में ले जाने के बाद उसके साथ मारपीट की और तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मंगलवार देर शाम पुलिस ने छोटा, मोहित, सुधीर, राहुल और मोनू के खिलाफ अपहरण, मारपीट व तेजधार हथियार से हमला करने का मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।