फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advocate scribe family attacked with bricks in Sonipat, for second time in two weeks

Sonipat: अधिवक्ता के मुंशी के परिवार पर ईंटों से हमला, दो सप्ताह में दूसरी बार की गई है परिजनों संग वारदात

Mon, 07 Aug 2023 11:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनापत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनापत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 07 Aug 2023 11:54 AM IST
सार

सरस्वती विहार की गली नंबर-8 निवासी ओमबीर सिंह ने कोर्ट कॉपलेक्स चौकी पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता के पास मुंशी का कार्य करते हैं। उनके घर के सामने राजपाल सिंह का घर है। राजपाल सिंह उनसे किसी कारण से रंजिश बनाए हुए है। जिसके चलते ही उन्होंने 25 जुलाई की रात को उन्होंने उन पर ईंटों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
Advocate scribe family attacked with bricks in Sonipat, for second time in two weeks
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के सरस्वती विहार के रहने वाले अधिवक्ता के मुंशी ने पड़ोसियों पर मारपीट और ईंट से हमला करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि दो सप्ताह के दौरान उनके परिवार पर दूसरी बार हमला करने का आरोप लगाया है। मुंशी का आरोप है कि उन्होंने पड़ोसियों से समझौते का प्रयास भी किया, लेकिन उनके गलती नहीं मानने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पड़ोसियों ने नहीं मानी गलती तो अब दर्ज कराया मुकदमा
सरस्वती विहार की गली नंबर-8 निवासी ओमबीर सिंह ने कोर्ट कॉपलेक्स चौकी पुलिस को बताया कि वह अधिवक्ता के पास मुंशी का कार्य करते हैं। उनके घर के सामने राजपाल सिंह का घर है। राजपाल सिंह उनसे किसी कारण से रंजिश बनाए हुए है। जिसके चलते ही उन्होंने 25 जुलाई की रात को उन्होंने उन पर ईंटों से हमला कर दिया। हमलावरों राजपाल के साथ ही उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल है। वह उन्हें समझाने लगे तो उन्होंने उन पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने घटना की सूचना डायल-112 को दी। इस मामले की जानकारी सिटी थाना पुलिस को भी दी गई। उसके बाद दोनों पक्षों में समझौते को लेकर प्रयास होते रहे। मुंशी का आरोप है कि दूसरा पक्ष गलती मानने को तैयार नहीं हुआ तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। जिस पर अब पुलिस ने मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ओमबीर का आरोप है कि दो सप्ताह में उन पर दूसरी बार हमला किया गया है। सिटी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed