{"_id":"616c9c946da6ec337e40000d","slug":"accused-arrested-in-case-of-suicide-of-three-people-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: तीन लोगों की आत्महत्या का मामला, पुलिस ने पुत्रवधू व उसके माता-पिता को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: तीन लोगों की आत्महत्या का मामला, पुलिस ने पुत्रवधू व उसके माता-पिता को किया गिरफ्तार
Mon, 18 Oct 2021 03:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 03:28 AM IST
सार
सोनीपत में विवाहिता व उसके परिजनों से परेशान होकर पति, सास-ससुर ने जहर खाकर जान दी थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन घर से सुसाइड नोट बरामद किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत की न्यू महावीर कॉलोनी में भवन निर्माता (कंस्ट्रक्शन ठेकेदार), उनकी पत्नी व बेटे के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्रवधू डोली व उसके पिता दिल्ली के नजफगढ़ स्थित सत्यम विहार निवासी सुरेश व मां मधू को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर परिवार के लोगों की झूठी शिकायत देने व प्रताड़ित करने का आरोप है। तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
शहर की न्यू महावीर कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार (51) भवन निर्माता थे। वह पत्नी ब्रजेश (48) व बेटे अंकित (30) के साथ रहते थे। उनकी बेटी नेहा की शादी हो चुकी है। अंकित भी दिल्ली के नजफगढ़ की चंचल पार्क सत्यम विहार निवासी डॉली के साथ शादीशुदा था। अंकित की करीब साढ़े 4 साल पहले शादी हुई थी और उसे साढ़े तीन साल का बेटा युग है।
डॉली ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व मारपीट की शिकायत दे रखी थी। इसके बाद वह मायके में रह रही थी। 30 सितंबर को सुबह दिनेश, उसकी पत्नी ब्रजेश व बेटे अंकित ने घर में जहर खा लिया था। उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रेल रोको आंदोलन: आज सुबह 10 सेे शाम 6 बजे तक ट्रेनें रोकेंगे किसान, मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग
दिनेश के भाई अनिल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि भतीजे अंकित की पत्नी डॉली बार-बार पुलिस को शिकायत दे रही थी। उसने दो दिन पहले भी उसके भाई, अंकित व भाभी के खिलाफ शिकायत दी थी। इससे परेशान होकर तीनों ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने अनिल की शिकायत पर पुत्रवधू डॉली, उसके पिता सुरेश, मां मधू, भाई सचिन, अमित व छोटे भाई तथा अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के एक दिन बाद घर के अंदर से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया था।

शहर की न्यू महावीर कॉलोनी में परिवार के तीन सदस्यों के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी उनकी पुत्रवधू व उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। - इंस्पेक्टर नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।