फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ACCIDENT NEWS

बहन की शादी में शरीक होने आए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 14 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 14 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
ACCIDENT NEWS
ममेरी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक और उसके दोस्त की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सोनीपत बाईपास पर हुआ। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को देर रात सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया। गुरुवार सुबह परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे। जहां से पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मोई हुड्डा निवासी रूपेश (24) बुधवार को अपने दोस्त गांव भादी निवासी संदीप (22) के साथ सोनीपत के मयूर विहार आया था। बुधवार देर रात लगभग 11 बजे दोनों बाइक से सोनीपत बाईपास पर पहुंचे तो गांव कुराड़ के पास इनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से घायल होकर सड़क पर गिर गए और वहीं दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शादी की खुशियां बदली मातम में
बता दें कि रूपेश अपनी ममेरी बहन की शादी में हिस्सा लेने सोनीपत स्थित मयूर विहार कॉलोनी में आया था। ममेरी बहन का 14 जनवरी यानी की गुरुवार को लगन था और 15 जनवरी को उसकी शादी होनी है। हादसे की सूचना के बाद से शादी की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक मिली पांच किलोमीटर दूर
बता दें कि जिस जगह पर बाइक सवार रूपेश और संदीप अज्ञात वाहन की चपेट में आए थे। वहां पर उनकी बाइक नहीं मिली। बाइक पांच किलोमीटर दूर पाई गई। इससे पुलिस ने निष्कर्ष निकाला है कि जब हादसा हुआ तो वाहन ने दोनों युवकों को कुचल दिया, लेकिन बाइक वाहन में फंस गई थी और वाहन के साथ घसीटते हुए इतनी दूर चली आई।

खाना खाने गए थे मुरथल
बताया जा रहा है कि दोनों युवक देर रात बाइक से मुरथल की ओर रवाना हुए थे। रूपेश और संदीप के बीच तय हुआ था कि वे लोग मुरथल के प्रसिद्ध ढाबों पर खाना खाएंगे, इसीलिए वे इतनी रात घर से बाइक पर निकले थे।


परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी वाहन चालक को काबू कर लिया जाएगा।
-बलवान, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed