फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A blind girl was raped on the pretext of marriage in Sonipat of Haryana

सोनीपत: दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, शादीशुदा है आरोपी 

Wed, 26 Jan 2022 01:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 01:23 AM IST
सार

एसपी को शिकायत देकर थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती पहले परिवार के साथ आरोपी के घर में किराए पर रहती थी, तभी दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
A blind girl was raped on the pretext of marriage in Sonipat of Haryana
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत क्षेत्र में दृष्टिहीन युवती को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे धमकी भी देता है। वह अब दूसरी जगह रह रहे है। एसपी को शिकायत देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार की रहने वाली है।

विज्ञापन


उसके पिता एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। उसकी मां घरों में साफ-सफाई करती है और दोनों छोटे भाई मेहनत-मजदूरी करते हैं। वह किराये पर रहते थे। करीब डेढ़ दशक पहले उसकी आंखों की रोशनी चली गई थी। परिजनों के जाने के बाद वह बहन के साथ रहती थी। दो साल पहले उसकी छोटी बहन की शादी हो गई थी, तब से वह दिन में घर पर अकेली रहती थी।
विज्ञापन


इस दौरान मकान मालिक का बेटा उसके पास आया और शादी करने का झांसा दिया। उसने कहा कि वह नेत्रहीन है, उसके बाद भी वह शादी करने की बात कहने लगा। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर कई माह पहले दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी अकसर उसके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। वह उससे तलाक लेकर शादी का झांसा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर, 2021 में उसकी पत्नी वापस आई तो आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने आरोपी से शादी करने को कहा तो वह पूरे परिवार को मारने की धमकी देने लगा। उसने परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद परिवार के साथ दूसरी जगह रहने लगी। अब उसने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी तो थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed