{"_id":"5843150c4f1c1b0e1ede9330","slug":"92-thousand-atm-card-by-changing-the-removal-of-forest-guard-sonipat-news-gohana-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 92 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वनकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 92 हजार
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
शहर में एटीएम से पैसे निकालने गए एक वन कर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव चिढ़ाना निवासी धूप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग में कार्यरत है। वह सात नवंबर को अपने खाते से पैसे निकालने के लिए गोहाना शहर स्थित एटीएम पर गया था। वहां पर एक युवक को उसने अपना कार्ड दिया था और पैसे निकालने के लिए कहा था। उस दौरान युवक ने कार्ड लेकर बाद में उसे लौटा दिया था और उसे पैसे नहीं होने की बात कही थी।
धूप सिंह ने बताया कि इसके बाद पीएम मोदी ने आठ नवंबर को पुराने 500 और एक हजार के नोट बंद कर दिए थे। जिसके चलते बैंकों के बाहर लंबी कतार लगने लगी। अब वह बैंक में पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसका एटीएम कार्ड बदला गया और उसके खाते से 92 हजार 685 रुपये गायब हैं। उसे समझते देर न लगी कि पैसे निकालने के दौरान युवक ने उसका एटीएम बदल लिया था और नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन
धूप सिंह की शिकायत पर समता चौकी पुलिस ने धोखाधड़ी की चोरी करने का मामला दर्ज कर लिया है। समता चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि धोखाधड़ी करने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज भी ली जाएगी।