फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   टीडीआई के निर्माणाधीन फ्लैट में दो युवकों को गोलियां मारी, एक गंभीर

टीडीआई के निर्माणाधीन फ्लैट में दो युवकों को गोलियां मारी, एक गंभीर

Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
टीडीआई के निर्माणाधीन फ्लैट में दो युवकों को गोलियां मारी, एक गंभीर
टीडीआई के निर्माणाधीन फ्लैट में दो युवकों को गोली मारी, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव रसोई के पास टीडीआई के निर्माणाधीन फ्लैट में गांव रसोई के दो युवकों पर कार सवार हमलावरों ने गोली चली दी। दोनों को तीन-तीन गोलियां मारकर हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने एक घायल के ताऊ के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रसोई निवासी रोहित (23) व उसका साथी गांव का ही संदीप (19) टीडीआई की तरफ गए हुए थे। शुक्रवार दोपहर को जब वह एक निर्माणाधीन फ्लैट के प्रथम तल पर मौजूद थे। बताया गया कि इसी दौरान स्वीफ्ट कार में पहुंचे दो हमलावरों ने प्रथम तल पर जाकर दोनों युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में रोहित के पेट, पैर व हाथ पर गोली लगीं। वहीं उसके साथी संदीप के पैर पर तीन गोली लगीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चचंद्र अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। दोनों को आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी बीर सिंह, सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़ व सीआईए प्रभारी इंदीवर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन हमलावरों का कोई ठोस सबूत नहीं लग सका। पुलिस ने घायल रोहित के ताऊ श्रीकृष्ण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मौके पर मिली शराब की बोतल, चार खोल व दो कारतूस
पुलिस ने फ्लैट की प्रथम मंजिल से शराब की बोतल, चार खोल व दो कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने सभी सबूतों को एकत्रित कर दिया है। पुलिस ने वहां से अन्य सबूत भी जुटाए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि शराब की बोतल वहां कौन लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
टीडीआई फ्लैट में दो युवकों को गोली मारकर घायल किया गया है। एक घायल के परिजन के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमलावरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घायलों के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
बीर सिंह, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed