{"_id":"59c803ef4f1c1b20688b669d","slug":"91506280431-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर पेपर से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर पेपर से भरा ट्रक लूटा
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर पेपर से भरा ट्रक लूटा
सोनीपत। जीटी रोड पर गांव नाथूपुर चौक के पास ट्रक का टायर बदल रहे चालक को काबू कर दो बदमाश उसका ट्रक लूट ले गए। चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब के मोहाली निवासी गुरुपाल ने बताया कि वह शनिवार को डेरा बस्सी, पंजाब से अपने ट्रक में पेपर लेकर चला था, उसे दिल्ली जाना था। देर शाम नाथूपुर चौक के पास टायर बदलने के लिए ट्रक को रोक लिया था। उसी दौरान दो युवक ट्रक में आकर सवार होकर गए। वह उसके साथ झगड़ा करने लगे। वह टायर बदलकर गाड़ी चलाने लगा तो दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने उसे जबरदस्ती ट्रक से नीचे उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। गुरुपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने वीटी करवाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। उनका कोई सुराग नहीं लगा है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता भी शराब के नशे में था। उसे लूट का सही स्थान और बदमाशों का हुलिया तक पता नहीं है।