फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन झपटी

बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन झपटी

Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन झपटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर के सेक्टर-15 में बाइक सवार झपटमार एक महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। महिला स्कूटी पर सवार होकर मेडिकल स्टोर पर काम करने जा रही थी। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सेक्टर-15 निवासी गीता ने पुलिस को बताया कि वह गुजरिया अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर काम करती है। वह शुक्रवार देर शाम स्कूटी से मेडिकल स्टोर पर जा रही थी। जब वह सेक्टर-15 से गुजर रही थी तो काले रंग की बाइक पर एक युवक उसके पास आया और उसके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती झपटमार उनकी आंखों से ओझल हो गया। गीता ने मामले की शिकायत सेक्टर-15 चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने झपटमार का सुराग लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी भी खंगाले हैं। इससे बदमाश का सुराग लगाकर उसे गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन


स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटने की शिकायत मिली है। वारदात को बाइक सवार युवक ने अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर उसका सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्याम सुंदर, जांच अधिकारी, सेक्टर-15 पुलिस चौकी

बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन झपटी
स्कूटी से मेडिकल स्टोर जा रही थी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed